गोवंश पर फिर बढ़ा लम्पी का खतरा, स्कूल के पास चारा खाते मिले संक्रमित बताए जा रहे पशु, कार्रवाई की मांग

Last Updated:October 07, 2026, 13:07 IST
Lumpy Virus in Cows: चाकसू के बृजपुरा गांव में गोवंश पर एक बार फिर लम्पी वायरस का खतरा मंडराने की बात सामने आई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, संक्रमित बताए जा रहे कुछ गोवंश स्कूल के पास खुले में चारा खाते मिले. इससे आसपास मौजूद अन्य पशुओं में संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है. ग्रामीणों ने संक्रमित पशुओं को तत्काल अलग करने और संबंधित विभाग से कार्रवाई करने की मांग की है.
ख़बरें फटाफट
चाकसू में फिर मंडराया लम्पी वायरस का खतरा
जयपुर: राजस्थान के ग्रामीण इलाकों से पशुपालकों के लिए एक डराने वाली खबर सामने आई है. राजधानी जयपुर से सटे चाकसू ग्रामीण क्षेत्र में एक बार फिर खतरनाक लम्पी वायरस (Lumpy Virus) के संक्रमण की आशंका ने दस्तक दे दी है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और पशुपालकों की नींद उड़ गई है. चाकसू की कोथून ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले बृजपुरा गांव में लम्पी रोग से गंभीर रूप से प्रभावित बताए जा रहे गोवंश को खुले में घूमते और चारा खाते हुए देखा गया है.
लम्पी वायरस ने राजस्थान के मवेशियों को किस तरह भारी नुकसान पहुंचाया था, यह किसी से छिपा नहीं है. एक बार फिर उसी बीमारी के लक्षण नजर आने से ग्रामीण सहम गए हैं. खुलेआम घूम रहे इन संक्रमित पशुओं के कारण पूरे इलाके में संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा मंडराने लगा है.
स्कूल के पास खुले में घूम रहे बीमार पशुबृजपुरा गांव में स्थिति तब और अधिक चिंताजनक हो गई जब ये बीमार गोवंश गांव के सरकारी स्कूल के बिल्कुल पास खुले में घूमते हुए पाए गए. स्कूल के आसपास बच्चों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे पालतू और आवारा पशुओं की इस तरह की मौजूदगी पर अभिभावक भी चिंतित हैं.
संक्रमण पूरे क्षेत्र के गोवंश को अपनी चपेट में ग्रामीणों का कहना है कि जब मवेशी स्कूल परिसर के पास और सार्वजनिक रास्तों पर खुले में घूम रहे हैं, तो इससे न केवल मासूम बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है, बल्कि अन्य स्वस्थ पशुओं के भी इसके संपर्क में आने से महामारी फैलने की आशंका प्रबल हो गई है. लोग लगातार इस बात से भयभीत हैं कि यदि समय रहते इन बीमार मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर नहीं ले जाया गया, तो यह संक्रमण पूरे क्षेत्र के गोवंश को अपनी चपेट में ले लेगा.
ग्रामीणों की पशु चिकित्सा विभाग से कार्रवाई की मांगलम्पी वायरस के बढ़ते खतरे को भांपते हुए बृजपुरा गांव के ग्रामीणों ने अब प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए विभाग से तत्काल प्रभाव से मौके पर टीम भेजने और सख्त कदम उठाने की मांग की है. ग्रामीणों की मांगों में यह शामिल है कि सबसे पहले लम्पी जैसे लक्षणों से पीड़ित गोवंश की पहचान की जाए और उन्हें तुरंत अन्य स्वस्थ पशुओं से अलग (आइसोलेट) किया जाए. इसके अलावा, पूरे क्षेत्र में विशेष पशु चिकित्सा टीमों को भेजकर घर-घर या बाड़ों में खड़े पशुओं की स्वास्थ्य जांच कराई जाए, ताकि समय रहते इस बीमारी की चेन को तोड़ा जा सके.
आर्थिक और भावनात्मक नुकसान उठानाविशेषज्ञों का भी मानना है कि पशुओं में फैलने वाले इस वायरल संक्रमण को रोकने के लिए त्वरित टीकाकरण और साफ-सफाई सबसे जरूरी उपाय हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने अब भी लापहवाही बरती और समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो यह संक्रमण विकराल रूप धारण कर सकता है, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक और भावनात्मक नुकसान उठाना पड़ सकता है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 07, 2026, 13:07 IST



