आज भारत-वेस्टइंडीज समेत होंगे कुल आठ मैच, कब-कौन-किससे-कहां भिड़ेगा, नोट कर लीजिए सबकुछ

Total Cricket Match Today: रांची में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. शाम सात बजे से होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का गवाह पूरा विश्व बनेगा. मगर इस मैच के अलावा भी आज आठ अन्य मैच और खेले जाएंगे. ऐसे में कुर्सी की पेटी बांध लीजिए क्योंकि ये क्रिकेट का सुपर-फ्राइडे है.
IND vs WI, 2nd T20I, रांचीमुल्लांपुर में हुए पहले मैच में श्रेयस अय्यर के करियर की पहली टी-20 सेंचुरी के बूते भारत ने वेस्टइंडीज को आसानी से हराते हुए 1-0 की लीड बना ली है. अब रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में कैरेबियन टीम पलटवार करना चाहेगी तो मैन इन ब्लूज का मकसद होगा- सीरीज में 2-0 की लीड. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम सात बजे से खेला जाएगा.
INDA vs AUSA, दूसरा वनडे, पुडुचेरीऑस्ट्रेलिया ए की टीम भारत दौरे पर पहुंची हुई है. पुडुचेरी में इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पुडुचेरी में दूसरा अनऑफिशियल एकदिवसीय मैच खेला जाएगा. भारत ए की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करेंगे जबकि देवदत्त पडिक्कल उपकप्तानी संभालेंगे. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए को 125 रन से हराया था.
SA vs AUS, पहला टेस्ट, डरबनमौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका और पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया भी आज से ऐतिहासिक मैच खेलने जा रहे हैं. डरबन में भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से इस महामुकाबले की शुरुआत होगी. 2017-18 के चर्चित ‘सैंडपेपरगेट’ कांड के बाद ये ऑस्ट्रेलिया का पहला साउथ अफ्रीकी दौरा है. ये बड़े खिलाड़ियों का टकराव है. इस फॉर्मेट की दो बेस्ट टीम की लड़ाई है. मुकाबला पांच दिन तक चलने की पूरी उम्मीद है.
SL vs PAK, 1st T20I, रावलपिंडीश्रीलंका की टीम पाकिस्तान दौरे पर है. जहां टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट के मैच खेले जाएंगे. दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से होगी. पहला टी-20 शाम साढ़े 6 बजे से रावलपिंडी में खेला जाएगा.
AFG vs BAN, एकमात्र टेस्ट, अबूधाबीअफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट मैच आज 9 अक्टूबर से अबूधाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (UAE) में शुरू हो रहा है. 9 से 13 अक्टूबर तक चलने वाले मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 30 मिनट से होगी. दोनों टीम इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं. 2019 में अफगानिस्तान जीता था जबकि 2023 में बांग्लादेश ने बाजी मारी थी.
AUSW vs BAN W, 1st ODI, ब्रिस्बेनबांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला आज भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 20 मिनट से खेला जाएगा. तीनों मैच ब्रिस्बेन में ही होंगे, जिनका आगाज भी एक ही वक्त पर होगा.
वर्ल्ड कप क्वालीफायर में दो मैच2027 में होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने के लिए आज चार टीम आपस में भिड़ेंगी. आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर लीग 2 में ओमान और कनाडा की टक्कर है तो नामीबिया और यूएई भी आमने-सामने होंगे. ओमान-कनाडा का मैच सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा तो नामीबिया-यूएई की जंग रात साढ़े आठ बजे होगी.



