Rajasthan

इनकम टैक्स अफसर बनकर घर में घुसे लुटेरे, दिनदहाड़े लूट ले गए मोबाइल और जेवरात

Last Updated:October 09, 2026, 20:13 IST

Ajmer Jewelry Robbery Case: अजमेर के नसीराबाद में खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर आए बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यवसायी के घर से सोने के जेवरात और मोबाइल लूट लिए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. उनके पहनावे और हाथों में फाइल होने के कारण घर में मौजूद लोगों को शुरुआत में उन पर शक नहीं हुआ. आरोपियों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया और जांच करने की बात कही.Amazon Prime DayTop Deals Insideइनकम टैक्स अफसर बनकर घर में घुसे लुटेरे, दिनदहाड़े लूट ले गए मोबाइल और जेवरातZoomअजमेर पुलिस

अजमेर. आपने स्पेशल 26 मूवी तो देखी ही होगी. अरे वही अक्षय कुमार वाली. ध्यान कीजिए कि कैसे कुछ फर्जी इनकम टैक्स वाले रेड डालते हैं और लोगों को लूट लेते हैं. ठीक ऐसा ही कुछ देखने को मिला राजस्थान के अजमेर में. नसीराबाद में दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. दिलवाड़ा बाईपास स्थित महेश विहार कॉलोनी में करीब आधा दर्जन युवक काली स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे. आरोप है कि युवक खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर एक व्यवसायी के घर में घुसे और जांच के नाम पर घर में मौजूद महिलाओं और व्यवसायी के बेटे को झांसे में ले लिया.

लुटेरे घर के लॉकर से सोने के जेवरात और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए. शुरुआती जानकारी के अनुसार, वे करीब 12 से 13 मिनट तक घर के अंदर रहे. वारदात के बाद जब व्यवसायी के बेटे ने उनसे जब्ती की रसीद मांगी तो आरोपी स्कॉर्पियो में बैठकर भागने लगे.

सफेद कपड़े पहनकर घर में घुसे युवकवारदात दिलवाड़ा बाईपास के पास महेश विहार कॉलोनी में हुई. बताया जा रहा है कि युवक काली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे. उनके पहनावे और हाथों में फाइल होने के कारण घर में मौजूद लोगों को शुरुआत में उन पर शक नहीं हुआ. आरोपियों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया और जांच करने की बात कही. इसके बाद घर में मौजूद महिलाओं और व्यवसायी के पुत्र को अपनी बातों में उलझा लिया. इस दौरान उन्होंने घर के लॉकर से सोने के जेवरात निकाले और मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए. जानकारी के अनुसार, आरोपी सफेद कपड़े पहने हुए थे. उनमें से एक युवक ने हाथों में सफेद दस्ताने भी पहन रखे थे. पूरी वारदात के दौरान वे घर में करीब 12 से 13 मिनट तक मौजूद रहे.

चार जोड़ी चूड़ियां, पाटले और हार ले जाने की जानकारीप्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लुटेरे चार जोड़ी सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी पाटले और सोने का हार ले गए. इसके अलावा तीन मोबाइल फोन भी ले जाने की बात सामने आई है. हालांकि, आरोपियों ने एक मोबाइल फोन वापस फेंक दिया. घर से जेवरात और मोबाइल लेकर निकलते समय व्यवसायी के बेटे कार्तिक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. कार्तिक ने आरोपियों से जब्ती की रसीद मांगी. इसी बात के दौरान लुटेरे स्कॉर्पियो में बैठने लगे और गाड़ी का गेट बंद कर मौके से फरार हो गए.

पुलिस मौके पर पहुंची, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहीदिनदहाड़े हुई लूट की सूचना मिलने के बाद नसीराबाद सदर थाना प्रभारी राधेश्याम चौधरी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घर में हुई वारदात की जानकारी ली और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. पुलिस काली स्कॉर्पियो और उसमें सवार युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है. आरोपियों के आने और फरार होने के रास्ते का पता लगाने के लिए भी फुटेज देखे जा रहे हैं.

दिनदहाड़े वारदात से कॉलोनी में दहशतमहेश विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की वारदात सामने आने के बाद लोगों में चिंता है. खुद को सरकारी अधिकारी बताकर घर में प्रवेश करने और जांच के नाम पर जेवरात ले जाने के आरोप ने मामले को गंभीर बना दिया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. शुरुआती जानकारी के आधार पर लूटे गए जेवरात और मोबाइल फोन की पड़ताल की जा रही है. पुलिस जांच के बाद ही वारदात से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Ajmer,Rajasthan

First Published :

October 09, 2026, 20:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj