‘शुरू से शुरू करते हैं’, सलमान खान ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल

Last Updated:October 09, 2026, 21:55 IST
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए यूट्यूब की दुनिया में कदम रख दिया है. फिल्मों, टीवी और सोशल मीडिया के बाद अब भाईजान ने अपना नया ठिकाना चुन लिया है. उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक अनोखा वीडियो शेयर करते हुए अपने यूट्यूब चैनल का ऐलान किया है, जिसमें वह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. सलमान ने साफ इशारा दिया है कि इस चैनल पर फैंस को किसी एक दायरे में बंधा कंटेंट नहीं मिलेगा.
ख़बरें फटाफट
सलमान खान ने यूट्यूब की दुनिया में रखा कदम. (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शुक्रवार को अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है. फिल्मों, टीवी और सोशल मीडिया के बाद अब फैंस को भाईजान की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां देखने का एक नया ठिकाना मिल गया है. चैनल की शुरुआत होते ही महज एक घंटे के भीतर इस पर 23 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स जुड़ गए.
सलमान खान ने इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की. उन्होंने एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बेहद अलग अंदाज में अल्फाबेट्स बोलते नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘शुरू से शुरू करते हैं. मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल. A से लेकर Z तक सब यहां मिलेगा.’ उनके इस मैसेज से साफ इशारा मिलता है कि इस प्लेटफॉर्म पर किसी एक तरह का कंटेंट नहीं, बल्कि फैंस को वैरायटी देखने को मिलेगी.
सलमान खान ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल
सलमान खान के यूट्यूब चैनल के बायो में लिखा है, ‘फिल्म एक्टर, आर्टिस्ट, पेंटर, ह्यूमैनिटेरियन. यह मेरा ऑफिशियल चैनल है.’ लॉन्चिंग के समय चैनल पर 10 शॉर्ट्स अपलोड किए गए थे. शुरुआत में लंबे वीडियो के बजाय हल्के-फुल्के और छोटे वीडियो डालकर सलमान ने हिट दे दिए हैं कि वह इस प्लेटफॉर्म को अलग तरह से इस्तेमाल करने वाले हैं.
सलमान खान के यूट्यूब चैनल का बायो.
सलमान खान के चैनल में क्या देखने को मिलेगा?
फिलहाल सलमान खान ने अपने कंटेंट का कोई फिक्स शेड्यूल शेयर नहीं किया है, लेकिन उनके फैंस में इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है. माना जा रहा है कि इस चैनल पर सलमान की पर्सनल लाइफ के अपडेट्स, फिल्मों की शूटिंग के बिहाइंड द सीन, उनके आर्ट प्रोजेक्ट्स और कुछ ऐसी एक्सक्लूसिव झलकियां देखने को मिलेंगी, जो आमतौर पर उनकी फिल्मों या टीवी शो में नजर नहीं आतीं.
‘बिग बॉस’ और फिल्मों में बिजी हैं सलमान खान
गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों अपने काम में पूरी तरह व्यस्त चल रहे हैं. रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की कमान भाईजान के हाथों में है और बतौर होस्ट यह उनका 15वां सीजन है. फिल्मों की बात करें तो सलमान जल्द ही ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. इसके अलावा सलमान खान निर्देशक वामशी पैदिपल्ली की मेगा बजट फिल्म SVC63 में भी काम कर रहे हैं. इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार नयनतारा उनके साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. यह मूवी ईद 2027 पर सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है.About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
October 09, 2026, 21:52 IST



