Sports

IND vs WI: बॉलर्स का करियर बर्बाद…! रांची में 249 रन बनाकर हारने के बाद गौतम गंभीर ने किस पर निकाला गुस्सा?

होमखेलक्रिकेट

बॉलर्स का करियर बर्बाद…! 249 रन बनाकर हारने के बाद किस पर भड़के कोच गंभीर

Last Updated:October 10, 2026, 11:27 IST

IND vs WI Gautam Gambhir pitch: ऐसी फ्लैट पिच रनों का पहाड़ खड़ा करने के लिए तो बहुत अच्छी होती है, लेकिन इससे गेम एकतरफा हो जाता है. बैट-बॉल के बीच कोई लड़ाई ही नहीं रह जाती. इसी बात पर गौतम गंभीर ने एकबार फिर दुनिया का ध्यान खींचा है. गंभीर ने अपनी नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि ऐसे तो गेंदबाजों का करियर ही खत्म हो जाएगा.Amazon Prime DayTop Deals Insideबॉलर्स का करियर बर्बाद...! 249 रन बनाकर हारने के बाद किस पर भड़के कोच गंभीरZoomमैच हारने के बाद क्या बोले गौतम गंभीर?रांची: 10 दिन के भीतर टीम के हेड कोच गौतम गंभीर दूसरी बार पिच को लेकर भड़के हैं. भारत-वेस्टइंडीज के बीच बीती रात हुए दूसरे टी-20 में रनों की बारिश देखने को मिली. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 249 रन का पहाड़ खड़ा किया तो वेस्टइंडीज ने 252 रन बनाते हुए टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास का दूसरा सबसे सफल रनचेज मुकम्मल कर लिया. मैच हारने के बाद गौतम गंभीर ने ऐसी पाटा पिच की जमकर आलोचना की.

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने वाइट-बॉल क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच बराबरी के मुकाबले की मांग की है. बकौल गंभीर ऐसी पिच से तो गेंदबाजों का करियर खत्म हो जाएगा, जहां उन्हें कोई मदद नहीं मिलेगी. गंभीर ने गुवाहाटी में भी ऐसी ही बात कही थी, जब भारत ने दूसरे वनडे में 406 रन का लक्ष्य 39 गेंदें बाकी रहते हुए हासिल कर लिया था. गंभीर ने मैच के बाद पूछा:

क्या आप बल्ले और गेंद के बीच अच्छा मुकाबला नहीं देखना चाहते? आप जो देखना चाहते हैं, वही हम भी देखना चाहते हैं. हम भी बराबरी का मुकाबला देखना चाहते हैं. ये गेंदबाज हमारे हैं, किसी और के नहीं. इनका करियर दांव पर है, इन्होंने इस ड्रेसिंग रूम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है. अगर मुकाबला बराबरी का होगा तो हम क्रिकेट का बेहतर खेल देख पाएंगे.

गेंदबाजों का करियर तो बर्बाद हो जाएगाभारत-वेस्टइंडीज के बीच रांची के JSCA स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में दोनों टीम ने मिलकर कुल 38.3 ओवर में 501 रन बना डाले, जो T20I क्रिकेट में किसी मैच का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है. भारत ने छठे ओवर तक वेस्टइंडीज का स्कोर 3/58 कर दिया था, लेकिन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शाई होप की 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन की पारी और शेरफेन रदरफोर्ड के 37 गेंदों पर 84 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने अपना सबसे सफल T20I चेज पूरा किया और पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. अगला मुकाबला रविवार को इंदौर में खेला जाएगा.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 10, 2026, 11:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj