Rajasthan

तेज रफ्तार इनफील्ड ने बाइक को मारी टक्कर, गर्भवती महिला और 4 साल की बेटी गंभीर घायल, चालक फरार

Last Updated:October 10, 2026, 14:24 IST

Ajmer Bike Accident: अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में मांकड़वाली रोड पर तेज रफ्तार इनफील्ड मोटरसाइकिल की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनकी चार वर्षीय बेटी घायल हो गए. गर्भवती महिला और बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी, साथ ही मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideतेज रफ्तार इनफील्ड ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और 4 साल की बेटी घायलZoomगर्भवती महिला और मासूम बेटी की हालत गंभीर, हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम की सड़क

अजमेर: अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र के मांकड़वाली रोड पर तेज रफ्तार इनफील्ड मोटरसाइकिल की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी घायल हो गए. हादसे में गर्भवती महिला और उसकी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद इनफील्ड चालक मौके से फरार हो गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की.

प्रदर्शन में स्थानीय पार्षद हामिद खान सहित क्षेत्रवासी शामिल हुए. ग्रामीणों का कहना था कि मांकड़वाली रोड पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन हादसे होते हैं. इसके बावजूद सड़क पर गति नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. लोगों ने मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि मैं कड़वेगी झूठ की कच्ची बस्ती में रहने वाले महबूब खान और उनकी पत्नी हसीन अपनी 4 वर्षीय बेटी के साथ जा रहे थे और रेशमा गर्भवती भी थी. परिवार मजदूरी का काम करता है और उसके साथ यह गलत हुआ है.

सहायता दिलाने और घायलों के पर्याप्त उपचारसड़क जाम की सूचना पर कृष्णगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश की. काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद ग्रामीणों को सड़क के एक तरफ किया गया और यातायात सुचारू कराया गया. बातचीत के दौरान सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने पर सहमति बनी. साथ ही घायल परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और घायलों के पर्याप्त उपचार की व्यवस्था करने की बात भी सामने आई.

आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिसहादसे के बाद फरार हुए इनफील्ड चालक की पहचान और तलाश को लेकर पुलिस जांच में जुटी है. पुलिस के अनुसार, परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. वहीं, ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर अंकुश लगाया जा सके.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

October 10, 2026, 14:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj