Rajasthan

Tonk Cyber Fraud: टोंक में साइबर ठगों के अड्डे पर DST की रेड, आरोपी सहित 8 स्मार्टफोन, 14 ATM और सिम बरामद

Last Updated:October 10, 2026, 16:53 IST

Tonk Cyber Fraud: टोंक में DST ने साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 21 वर्षीय कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है. आरोपी सोशल मीडिया पर लिंक भेजकर मोटी कमाई का लालच देकर लोगों से ठगी करता था. पुलिस ने मौके से 8 स्मार्टफोन, 14 ATM कार्ड, 14 एक्टिव सिम, टैबलेट और वाई-फाई डिवाइस जब्त किए हैं.Amazon Prime DayTop Deals Insideटोंक में साइबर ठगों के अड्डे पर DST की रेड, 21 साल का मास्टरमाइंड गिरफ्तारZoom

टोंक. जिले में साइबर ठगों के खिलाफ जिला स्पेशल टीम (DST) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. बरौनी थाना क्षेत्र के भरथल तिराहे पर संचालित साइबर ठगी के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर 21 वर्षीय कथित मास्टरमाइंड ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान मकान मालिक मौके से फरार हो गया. पुलिस अब उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

पुलिस के अनुसार, जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. टीम को ऑनलाइन ठगी से जुड़े नेटवर्क की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस ने भरथल तिराहे पर दबिश देकर ठगी के इस कथित ठिकाने का खुलासा किया.

8 स्मार्टफोन और 14 एटीएम कार्ड जब्त

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को लिंक भेजते थे। इन लिंक के जरिए लोगों को मोटी कमाई करने का लालच दिया जाता थ, जो लोग आरोपियों के झांसे में आ जाते, उनसे ऑनलाइन तरीके से लाखों रुपये की ठगी किए जाने की बात सामने आई है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के तरीकों की जानकारी जुटा रही है. पुलिस ने मौके से साइबर ठगी में इस्तेमाल होने की आशंका वाले कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जब्त किए हैं. इनमें 8 स्मार्टफोन, एक टैबलेट, एक वाई-फाई डिवाइस, 14 एटीएम कार्ड, 14 एक्टिव सिम कार्ड और एक चेकबुक शामिल है. पुलिस इन उपकरणों की जांच कर रही है, ताकि ऑनलाइन ठगी से जुड़े खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा सके.

NCR पोर्टल पर मिलीं 6 शिकायतें

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर छह शिकायतें दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस इन शिकायतों के आधार पर कथित ठगी की घटनाओं और पीड़ितों से जुड़े तथ्यों का सत्यापन कर रही है. मामले में बरौनी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. कार्रवाई के बाद पुलिस फरार मकान मालिक की तलाश में जुटी है. बरौनी थानाधिकारी जयमल सिंह गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है तथा ठगी की रकम किन खातों में पहुंचाई जाती थी. DST की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय साइबर ठगों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और जब्त उपकरणों की जांच से साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंFirst Published :

October 10, 2026, 16:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj