Rajasthan

राजस्थान में मानसून के बाद ही पानी की किल्लत, रिरोही में 4-5 दिन में सप्लाई; आगे क्या हाल होगा?

Last Updated:October 14, 2026, 15:42 IST

Water Crisis In Sirohi Know Ground Reality: सिरोही जिले में मानसून की बेरुखी के चलते पानी की किल्लत बढ़ गई है. सांतपुर गांव में 4 से 5 दिनों में जलापूर्ति होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर कुछ दिनों पहले विरोध प्रदर्शन भी किया गया था. इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था, लेकिन अब तक पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

सिरोही. मानसून की बेरुखी के चलते जिले के कई बांधों और जलस्रोतों में इस बार पानी की कमी बनी हुई है. ऐसे में मानसून खत्म होने के कुछ दिनों बाद ही लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. जिले में जलदाय विभाग की ओर से जिला मुख्यालय पर 72 घंटे में जलापूर्ति करने का आदेश जारी किया गया था. वहीं, आबूरोड और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं.

आबूरोड शहर के निकट सांतपुर गांव में पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है. इसके चलते स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन और जलदाय विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है. पिछले कई दिनों से इलाके में पेयजल संकट बना हुआ है. इस समस्या को लेकर कुछ दिनों पहले विरोध प्रदर्शन भी किया गया था. इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था, लेकिन अब तक पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ है. लोकल 18 ने लोगों से इस समस्या को लेकर बातचीत की.

संपर्क पोर्टल पर की थी शिकायत, लेकिन नहीं हुआ समाधान
स्थानीय निवासी संजय जानी ने बताया कि गांव में पानी की समस्या के कारण काफी लोग परेशान हैं. यह गांव का ज्वलंत मुद्दा है. उन्होंने खुद भी राजस्थान संपर्क पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी. इस पर विभाग की ओर से जवाब दिया गया था कि गांव और आसपास के इलाके में 4 ट्यूबवेल और 3 ओपन बोरवेल से 72 घंटे में जलापूर्ति की जा रही है. उन्होंने बताया कि भैंसासिंह बांध में पर्याप्त पानी होने के बावजूद जलापूर्ति नहीं की जा रही है. लंबे समय से यह प्रोजेक्ट अटका हुआ है. प्रशासन को इसे जल्द पूरा कर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए. ऐसा नहीं होने पर आने वाले दिनों में समस्या और भी विकट हो सकती है.

4 से 5 दिनों में हो रही जलापूर्तिविभाग के अनुसार, गांव में 72 घंटे में जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें 4 से 5 दिनों में पानी मिल रहा है. ऐसे में अगर सर्दियों में ही यह हाल है तो गर्मियों में लोगों को भारी पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है. सांतपुर की अग्रवाल कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में पानी की बहुत समस्या बनी हुई है. 4 से 5 दिनों में पानी की सप्लाई होती है. कुछ इलाकों में कम प्रेशर से पानी पहुंच रहा है. कई लोग अपने खर्च पर टैंकर मंगवाकर पानी की जरूरत पूरी कर रहे हैं, लेकिन पेयजल की समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है.उन्होंने बताया कि पहले विरोध प्रदर्शन के बाद जलदाय विभाग के एक्सईएन ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था, लेकिन इसके बावजूद आज तक पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Sirohi,Sirohi,Rajasthan

First Published :

October 14, 2026, 15:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj