Entertainment

आशा भोसले को याद कर भावुक हुए रजा मुराद, बोले- उनके जैसी गायिका इस दुनिया में दोबारा नहीं होगी

Last Updated:October 15, 2026, 15:00 IST

दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने महान गायिका आशा भोसले को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने कहा कि साठ साल तक अपनी आवाज से दिलों पर राज करने वाली आशा जी जैसी गायिका दोबारा नहीं हो सकती.Amazon Prime DayTop Deals Insideआशा भोसले को याद कर भावुक हुए रजा मुराद,  शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्टZoomरजा मुराद (फोटो साभार-@razamurad1950)

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने महान गायिका आशा भोसले को याद करके एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने आशा भोसले को अपनी सबसे पसंदीदा गायिका बताया और कहा कि उनके जैसी गायिका इस दुनिया में दोबारा नहीं हो सकती है. रजा मुराद ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें दिल से श्रद्धांजलि दी है.

जिसकी काफी चर्चा हो रही है, सोशल मीडिया पर भी ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

आशा भोसले को याद कर भावुक हुए रजा मुराद

अभिनेता रजा मुराद ने सोशल मीडिया पर लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने लिखा कि आशा जी ने अपनी सुरीली आवाज से साठ साल से भी ज्यादा समय तक लाखों फैंस के दिलों पर राज किया है. उनसे मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था. रजा मुराद का मानना है कि ऐसी अमर गायिका की जगह कोई नहीं ले सकता है क्योंकि उनकी आवाज में एक अलग ही जादू था.

साठ साल से ज्यादा लंबा शानदार म्यूजिकल सफर

आशा भोसले भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में से एक थीं. उन्होंने बहुत कम उम्र में गाना शुरू कर दिया था. साल 1948 में फिल्म चुनरिया के गाने सावन आया से उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत की थी. शुरुआती दिनों में उन्हें वो गाने मिलते थे जिन्हें दूसरी सिंगर्स छोड़ देती थीं, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने रोमांटिक गानों से लेकर गजल, क्लासिकल, कैबरे और पॉप जैसे हर संगीत में अपनी महारत साबित की.

ऐतिहासिक गाने और राष्ट्रीय पुरस्कार

उनके गाए कई गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं. आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा, पिया तू अब तो आजा, दम मारो दम, चुरा लिया है तुमने जो दिल को और इन आंखों की मस्ती जैसे गाने उनके इतिहास के सबसे बड़े हिट्स में शामिल हैं. फिल्म उमराव जान के गाने इन आंखों की मस्ती के लिए उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था. संगीत की इस महान हस्ती का 12 अप्रैल को सीने में इन्फेक्शन के बाद 92 साल की उम्र में निधन हो गया था, जिससे पूरी इंडस्ट्री आज भी दुखी है.

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय हिंदी टीम का हिस्सा हूं. हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ेंFirst Published :

October 15, 2026, 15:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj