बोरवेल में गिरा मासूम, 700 फीट पर अटका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Last Updated:October 15, 2026, 15:24 IST
राजस्थान के फलोदी जिले के लोहावट इलाके से बेहद दर्दनाक और सांसें थमा देने वाली खबर सामने आई है. नोसर की पूनियों की ढाणी में एक मासूम बच्चा अचानक खुले बोरवेल में गिर गया है. घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है और मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. हादसे की सूचना तुरंत जिला प्रशासन और पुलिस को दी गई. पुलिस प्रशासन की ओर से बच्चे को जल्द से जल्द और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.
फलोदी. राजस्थान के फलोदी जिले के लोहावट क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया. नोसर गांव की पूनियों की ढाणी में एक मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए.
जानकारी के अनुसार, बोरवेल के पास लोअरिंग मशीन से पाइपलाइन निकालने का काम चल रहा था. इसी दौरान मासूम अचानक बोरवेल में गिर गया. घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.
सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और मटोडा थाना प्रभारी सज्जन सिंह पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 15, 2026, 15:10 IST



