जोधपुर में इस बार 60 फीट के रावण का होगा दहन नाभि में अग्निबाण लगते ही घूमेगी चकरी, मुंह और आंखों से बरसेंगे अंगारे

Last Updated:October 19, 2026, 15:50 IST
Jodhpur News: जोधपुर में दशहरे पर 60 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन होगा. जोधपुरी अचकन और सिल्क की धोती पहने रावण की नाभि में अग्निबाण लगते ही हाथ की चकरी घूमेगी और मुंह-आंखों से अंगारे बरसेंगे. मेहरानगढ़ से रामरथ यात्रा निकलेगी, वहीं रामलीला मैदान में आतिशबाजी और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं.
जोधपुर. इस बार दशहरे पर रावण दहन का नजारा बेहद भव्य और आकर्षक होने वाला है. रामलीला मैदान में 60 फीट ऊंचा रावण अपने पारंपरिक जोधपुरी अंदाज में नजर आएगा. रावण को जोधपुरी अचकन, सिल्क की धोती और जूतियां पहनाई गई हैं, खास बात यह होगी कि रावण की नाभि में अग्निबाण लगते ही उसके हाथ में थामी चकरी घूमने लगेगी और मुंह व आंखों से अंगारे बरसेंगे. वहीं मेघनाद, कुंभकर्ण, शूर्पणखा और ताड़का के पुतलों का भी दहन किया जाएगा. इसके बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठेगा और पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठेगा. रावण के साथ उसके परिजनों के पुतले भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे.
नाभि में अग्निबाण लगते ही रावण के हाथ में थामी चकरी घूमेगी और मुंह व आंखों से अंगारे बरसेंगे, इसके बाद मनमोहक आतिशबाजी आसमान को रोशन करेगी. रामलीला मैदान में आयोजित महापौर प्रसन्न चंद मेहता ने बताया कि दशहरा पर्व को यादगार बनाने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं. रावण के पुतले को पारंपरिक अंदाज में धोती, जोधपुरी अचकन, सिल्क की धोती और जूतियां पहनाई गई हैं. वहीं मेघनाद, कुंभकर्ण, शूर्पणखा और ताड़का के पुतले भी तैयार किए गए हैं, पहले रावण के परिजनों के पुतलों का दहन होगा और इसके बाद गोधूलि बेला में अहंकार के प्रतीक रावण का दहन किया जाएगा.
मेहरानगढ़ से विधिवत पूजा के बाद निकलेगी रामरथ यात्राआयुक्त राहुल जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे नगर निगम के अधिकारी और पूर्व राजपरिवार के सदस्य मेहरानगढ़ दुर्ग पहुंचकर प्रभु श्रीराम और मां चामुंडा की पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद निर्धारित मुहूर्त में विधिवत पूजा के साथ राज व्यास श्रीराम की सवारी रवाना करेंगे. रामरथ यात्रा के आगे शहर के अखाड़ा दलों के कार्यकर्ता हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चलेंगे. यात्रा मार्ग में आने वाले मंदिरों में पूजा-अर्चना की जाएगी तथा नगर निगम की ओर से भेंट राशि भी अर्पित की जाएगी. रामलीला मैदान पहुंचने पर अखाड़ा दलों के प्रभारियों का नगर निगम की ओर से सम्मान किया जाएगा. इस दौरान शहर की पारंपरिक संस्कृति, धार्मिक आस्था और शौर्य प्रदर्शन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.
सुरक्षा से लेकर पेयजल तक पुख्ता इंतजामउप महापौर विजय सिंह पंवार ने बताया कि इस बार दशहरा महोत्सव में परंपरा, भक्ति, शौर्य और आधुनिक आतिशबाजी का संगम देखने को मिलेगा. विजयादशमी पर रावण दहन के साथ शहरवासी बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश लेकर लौटेंगे दशहरा मेले में आने वाले शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. रामलीला मैदान में बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई है. अखाड़ा संचालकों और आमजन के लिए रावण दहन स्थल के पास पेयजल की व्यवस्था रहेगी.
अलग-अलग द्वारों से होगा प्रवेश
मेले में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए प्रवेश के अलग-अलग द्वार निर्धारित किए गए हैं. गेट नंबर एक से रामरथ और अखाड़ा दलों को प्रवेश मिलेगा, जबकि गेट नंबर तीन से आठ तक आमजन प्रवेश कर सकेंगे. कार्डधारकों के लिए बरकतुल्लाह खान स्टेडियम का मुख्य प्रवेश द्वार निर्धारित किया गया है. वहीं वीआईपी अतिथियों और मीडियाकर्मी कल्पतरु सिनेमा ने सामने स्थित गेट नंबर नौ से प्रवेश कर सकेंगे.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
October 19, 2026, 15:50 IST



