Jhunjhunu Road Safety Campaign | झुंझुनूं में नवरात्र पर महिलाओं ने बांटे हेलमेट

Last Updated:October 19, 2026, 12:15 IST
Jhunjhunu Road Safety Campaign: झुंझुनूं में स्त्री शक्ति महिला संस्थान ने नवरात्र पर डांडिया महोत्सव की जगह नौ दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया. दुर्गाष्टमी पर पीरूसिंह सर्किल पर महिलाओं ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को तिलक लगाया, राखी बांधी और 100 से अधिक हेलमेट बांटकर सुरक्षा का संकल्प दिलाया. शहर कोतवाल श्रवण मील की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, बेटी बचाओ और आत्मरक्षा पर जोर दिया गया.
ख़बरें फटाफट
Jhunjhunu News: डांडिया छोड़ महिलाओं ने थामी सुरक्षा की कमान, राखी बांधकर 100 से ज्यादा भाइयों को दिए हेलमेट
झुंझुनूं: नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना के साथ जिंदगी बचाने का संकल्प लेना एक बेहतरीन सामाजिक पहल का उदाहरण है. राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्त्री शक्ति महिला संस्थान ने इस बार नवरात्र को एक बेहद अनूठे अंदाज में मनाया. संस्थान की महिलाओं ने पारंपरिक डांडिया महोत्सव के बजाय सड़क सुरक्षा को भावनात्मक और पारिवारिक रिश्तों से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया. इस अभियान के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि उत्सव केवल नाच-गाने तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि उनमें जन-जागरूकता और सुरक्षा का भाव भी शामिल होना चाहिए.
दुर्गाष्टमी के अवसर पर झुंझुनूं शहर के व्यस्ततम पीरूसिंह सर्किल पर एक विशेष हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान शहर कोतवाल श्रवण मील भी मौके पर मौजूद रहे. संस्थान की महिलाओं ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाकर गुजरने वाले चालकों को रोका. महिलाओं ने चालकों को डांटने या केवल नियम समझाने के बजाय एक आत्मीय तरीका अपनाया. उन्होंने चालकों को सबसे पहले तिलक लगाया, फिर उनकी कलाई पर राखी बांधकर उन्हें अपना भाई बनाया. इसके बाद उन्हें एक मजबूत हेलमेट भेंट किया गया और आखिर में सुरक्षित वाहन चलाने का संकल्प दिलाया गया.
चालान से बचाव नहीं, जिंदगी की सुरक्षा का कवच है हेलमेटसड़क सुरक्षा अभियान के दौरान महिलाओं ने बिना हेलमेट चल रहे चालकों को समझाया कि हेलमेट केवल पुलिस के चालान से बचने का कोई साधन नहीं है. यह दोपहिया वाहन चालकों के लिए जिंदगी बचाने वाला सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है. महिलाओं ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनसे यह वादा लिया कि वे भविष्य में जब भी दोपहिया वाहन चलाएंगे, हेलमेट जरूर पहनेंगे ताकि वे अपने परिवार के पास सुरक्षित लौट सकें. इस कार्यक्रम के तहत 100 से अधिक चालकों को निशुल्क हेलमेट बांटे गए.
मां, बेटी और बहन के रूप में परिवार की सुरक्षा की चिंताइस अनूठी पहल के दौरान संस्थान की सदस्य ललित राठौड़ ने एक बेहद भावुक और विचारणीय संदेश दिया. उन्होंने कहा, “Being Mothers, Being Daughters, Being Sisters, हम अपनी Families को Road पर Safe देखना चाहते हैं.” यानी एक मां, बेटी और बहन होने के नाते उनकी सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि उनके परिवार का हर सदस्य जब भी घर से बाहर सड़क पर निकले, वह पूरी तरह सुरक्षित रहे और काम खत्म करके सकुशल घर लौटे.
नौ दिवसीय सामाजिक जागरूकता अभियान का सफल आयोजनसंस्थान की सदस्य रविता झाझड़िया ने बताया कि स्त्री शक्ति महिला संस्थान हर साल समाज हित में कुछ नया करने का प्रयास करता है. इससे पहले नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाला रविरा कार्यक्रम काफी लोकप्रिय रहा है. हालांकि, इस बार संस्थान ने नवरात्र को सामाजिक जागरूकता के नौ दिवसीय अभियान के रूप में मनाने का फैसला लिया. इस नौ दिवसीय अभियान के तहत महिला सुरक्षा, बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की गईं.
शहर कोतवाल ने की पहल की सराहनाझुंझुनूं शहर कोतवाल श्रवण मील ने स्त्री शक्ति महिला संस्थान के इस प्रयास की दिल खोलकर सराहना की. उन्होंने कहा कि दुर्गाष्टमी के पवित्र अवसर पर महिलाओं द्वारा भाइयों की सुरक्षा की भावना से हेलमेट बांटना एक अत्यंत सराहनीय कदम है. उन्होंने इस पहल को शहर के लिए एक प्रेरक उदाहरण बताया और कहा कि अन्य सामाजिक तथा स्वयंसेवी संगठनों को भी समय-समय पर सड़क सुरक्षा जागरूकता और हेलमेट वितरण जैसे सकारात्मक कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jhunjhunu,Jhunjhunu,Rajasthan
First Published :
October 19, 2026, 12:15 IST



