Sports

50 की उम्र में तबाही! जब बाप-बेटे की जोड़ी ने मिलकर पाकिस्तानी टीम के छुड़ा दिए छक्के

होमखेलक्रिकेट

50 की उम्र में तबाही! जब बाप-बेटे की जोड़ी ने मिलकर पाकिस्तान के छुड़ाए छक्के

Last Updated:October 20, 2026, 05:31 IST

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेनिस लिली ने सिर्फ 34 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान किया था. डेनिस लिली अपने समय के एक बेहतरीन तेज गेंदबाज थे. दुनियाभर के बल्लेबाज लिली की गेंदबाजी से खौफ खाते थे, लेकिन उन्होंने अपने करियर को जल्दी विराम दे दिया. हालांकि, रिटायरमेंट के बाद भी लिली ने काउंटी और घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखा था, और उन्हीं में से उनका एक यादगार मैच पाकिस्तान के खिलाफ भी है.50 की उम्र में तबाही! जब बाप-बेटे की जोड़ी ने मिलकर पाकिस्तान के छुड़ाए छक्केZoomडेनिस लिली और एडम लिली

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेनिस लिली का अपने समय में खौफ था. दुनियाभर के बल्लेबाजों के उनके सामने बैटिंग करते वक्त पैर कांपते थे. हालांकि, डेनिस ने 34 साल की उम्र में 1984 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था, लेकिन वह खुद को क्रिकेट से कभी दूर नहीं कर पाए. ऐसे में वह रिटायरमेंट के बाद भी ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखे रहे.

बढ़ती उम्र के साथ वह धीरे-धीरे क्रिकेट से दूर होते चले गए, लेकिन पूरी दुनिया उस समय हैरान रह गई जब 50 की उम्र में, साल 1999 में डेनिस ने ऑस्ट्रेलिया प्रेसिडेंट्स इलेवन के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर वापसी करते हुए सबको चौंका दिया. हैरानी की बात यह है कि इस मैच में उनका बेटा एडम लिली भी पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरा था.

बाप-बेटे ने मिलकर छुड़ाए पाकिस्तान के छक्के

पाकिस्तानी टीम को लगा कि ऑस्ट्रेलिया का यह बूढ़ा क्रिकेटर क्या विकेट लेगा, लेकिन शायद वे भूल चुके थे कि डेनिस लिली के लिए उम्र तो बस एक संख्या थी. पाकिस्तान के खिलाफ उस मैच में डेनिस लिली ने कहर बरपा दिया. मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया प्रेसिडेंट्स इलेवन के लिए 8 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 4 मेडन रखते हुए सिर्फ 8 रन दिए और 3 विकेट भी अपने नाम किए.

सिर्फ डेनिस ही नहीं, उनका बेटा भी पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटा. डेनिस के बेटे एडम ने भी इस मैच में 6 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए. इस तरह बाप-बेटे की जोड़ी ने मिलकर पाकिस्तान के 6 बल्लेबाजों को आउट किया.

168 रन पर सिमट गई पाकिस्तानी टीम

डेनिस लिली और एडम लिली की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की टीम 44 ओवर में महज 168 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा कप्तान मोइन खान ने 62 गेंदों में नाबाद 60 रनों की पारी खेली. इसके अलावा, अजहर महमूद ने भी 46 रन बनाए. इन दोनों के अलावा पाकिस्तान का पूरा बल्लेबाजी क्रम फ्लॉप रहा था.

पाकिस्तान के 168 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया प्रेसिडेंट्स इलेवन की टीम ने 23.3 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से रायन कैंपबेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 103 रनों की शतकीय पारी खेली. इसके अलावा, मैथ्यू हेडन ने 32 और जस्टिन लैंगर ने 18 रन बनाकर अपनी टीम को एक आसान जीत दिला दी.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 20, 2026, 05:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj