दिवाली पर पाली में कहां से करें शॉपिंग? कपड़े, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और घर की सजावट के लिए जानें खास बाजार

पाली. दिवाली के त्योहार को लेकर पाली शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. शहर के गोल्डन मार्केट, सूरजपोल गेट, सोमनाथ मंदिर रोड, सर्राफा बाजार और पुराने बस स्टैंड क्षेत्र जैसे प्रमुख बाजार इस समय खरीदारों की पहली पसंद बने हुए हैं. कपड़ों, फैंसी वियर और जूतों से लेकर घर की सजावट के सामान, लाइटिंग और पारंपरिक दीयों तक, हर तरह का सामान यहां उपलब्ध है.
खास बात यह है कि इस बार बाजारों में हर बजट के ग्राहकों के लिए विकल्प मौजूद हैं. यहां पारंपरिक से लेकर आधुनिक ट्रेंड्स तक की वैरायटी देखने को मिल रही है. ऐसे में परिवार के साथ बाजार पहुंचकर लोग अपनी दिवाली की खरीदारी को खास बना सकते हैं.
रेडीमेड गारमेंट्स और फैंसी वियर के लिए सूरजपोल गेटअगर आप नए और ट्रेंडी कपड़ों की खरीदारी करना चाहते हैं, तो सूरजपोल गेट और पुराने बस स्टैंड के आसपास का इलाका आपके लिए अच्छा विकल्प है. यहां बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए कुर्ते, डिजाइनर साड़ियां और वेस्टर्न वियर की कई वैरायटी मिल जाती हैं. बदलते फैशन के अनुसार यहां नए डिजाइन के कपड़े भी उपलब्ध हैं.
ज्वेलरी और आभूषण के लिए सर्राफा बाजार
धनतेरस और दिवाली के शुभ अवसर पर सोने-चांदी की खरीदारी के लिए शहर का पारंपरिक सर्राफा बाजार खास माना जाता है. यहां हॉलमार्क ज्वेलरी, चांदी के सिक्के, माता लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और नए डिजाइन के आभूषणों की रेंज मिलती है. पाली का यह बाजार सोने-चांदी के कारोबार के लिए भी जाना जाता है.
इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज के लिए सोमनाथ मंदिर रोडअगर आप घर के लिए टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं, तो सोमनाथ मंदिर रोड के बाजारों में कई विकल्प मिल सकते हैं. दिवाली की सजावट के लिए आकर्षक लाइटें और झालरें भी यहां उपलब्ध हैं. त्योहार के मौके पर दुकानों पर विशेष छूट के ऑफर भी दिए जा रहे हैं.
फर्नीचर और घर की सजावट के सामान की खरीदारीघर को नया लुक देने के लिए सोफा, डाइनिंग टेबल और अन्य फर्नीचर की खरीदारी करने वाले लोग भी बाजारों का रुख कर रहे हैं. इसके साथ ही घर सजाने के लिए पारंपरिक मिट्टी के दीये, रंग-बिरंगी मोमबत्तियां, आर्टिफिशियल फूल और वॉल हैंगिंग जैसे सामान भी आसानी से मिल रहे हैं. इनसे घर की सजावट को और आकर्षक बनाया जा सकता है.
बर्तन और स्टील के सामान की भी खूब मांगधनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते शहर के बाजारों में बर्तनों की दुकानें भी सज गई हैं. यहां तांबे, पीतल और स्टील के बर्तनों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं. ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सामान खरीद सकते हैं. दिवाली के मौके पर इन बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है.



