Sports

वनडे में भारत के सबसे बड़े रनचेज का रिकॉर्ड 22 दिन में ध्वस्त, श्रीलंका ने किया कमाल, 429 रन बनाकर भी इंग्लैंड की हुई फजीहत

होमखेलक्रिकेट

भारत के सबसे बड़े रनचेज का रिकॉर्ड 22 दिन में ध्वस्त, श्रीलंका ने किया कमाल

Last Updated:October 22, 2026, 22:34 IST

इंग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के तीसरे मैच में श्रीलंका ने सनसनी मचाते हुए इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया. मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैरी ब्रुक के दोहरे शतक की बदौलत 50 ओवर में 429 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन श्रीलंका ने भी पलटवार करते हुए दमदार खेल दिखाया और 430 रन बनाकर मैच जीत लिया.भारत के सबसे बड़े रनचेज का रिकॉर्ड 22 दिन में ध्वस्त, श्रीलंका ने किया कमालZoomश्रीलंका ने इंग्लैंड को हराया

नई दिल्ली: पाकिस्तान के रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे मैच में नया इतिहास लिखा गया. त्रिकोणीय सीरीज के तीसरे मैच में श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगा दिया. इसी दौरान वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का एक बड़ा रिकॉर्ड महज 22 दिन में टूट गया. यह रिकॉर्ड वनडे में दूसरे सबसे बड़े सफल रनचेज का था, जो अब श्रीलंका के नाम हो गया है.

दरसअल, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में रिकॉर्ड 430 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर इतिहास रच दिया. मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैरी ब्रूक के बेहतरीन दोहरे शतक की मदद से 50 ओवर में 429 रन बनाए थे, लेकिन श्रीलंका ने भी दमदार खेल दिखाते हुए 1 गेंद शेष रहते 8 विकेट के नुकसान पर 430 रन बना लिए.

30 सितंबर 2026 को भारत ने 406 रन बनाकर जीता था मैच

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच हुए इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग मैच से ठीक 22 दिन पहले 30 सितंबर 2026 को गुवाहाटी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मुकाबला खेला गया था. उस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों के खेल में 405 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 406 रन बनाकर जीत हासिल की थी. इस तरह भारतीय टीम 2006 के बाद यानी 20 साल बाद 400 से ज्यादा रन को सफलतापूर्वक चेज करने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनी थी, लेकिन अब टीम इंडिया तीसरे स्थान पर खिसक गई है.

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम है. साउथ अफ्रीका ने साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों के लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रच दिया था, लेकिन जिस तरह से पहले भारत और अब श्रीलंका ने 400 से ज्यादा का सफल रनचेज किया है, उसे देखते हुए अब साउथ अफ्रीका का यह रिकॉर्ड ज्यादा दिन तक सुरक्षित नहीं रहने वाला है.

वनडे इतिहास के 5 सबसे सफल रन चेज

435 साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहानसबर्ग 2006430 श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी 2026406 भारत बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी 2026375 नीदरलैंड बनाम वेस्टइंडीज, हरारे 2023 (सुपर ओवर में जीत)372 साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन 2016

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 22, 2026, 22:34 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj