Vaibhav Sooryavanshi: ईशान किशन इंजर्ड, दूसरे टी-20 में खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी! बैटिंग कोच सितांशु कोटक का बड़ा बयान

होमखेलक्रिकेट
Vaibhav Sooryavanshi: ईशान किशन इंजर्ड, दूसरे टी-20 में खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी! बैटिंग कोच सितांशु कोटक का बड़ा बयान
Last Updated:October 23, 2026, 09:04 IST
क्राइस्टचर्च: वैभव सूर्यवंशी के फैंस के लिए गुडन्यूज है. हो सकता है कि 15 साल के वैभव को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में मौका मिले क्योंकि ईशान किशन इंजर्ड हैं. ये मैच 24 फरवरी को क्राइस्टचर्च में ही होना है, जहां पहला टी-20 खेला गया था. बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने क्राइस्टचर्च में पहला मैच जीतने के बाद वैभव के खेलने के संकेत दिए हैं. रेवस्पोर्ट्ज के सवाल का जवाब देते हुए भारतीय बैटिंग कोच ने बताया कि ईशान किशन को ग्रोइन (जांघ के ऊपरी हिस्से) में थोड़ी तकलीफ है, यही कारण था कि बैटिंग ऑर्डर में तिलक वर्मा को प्रमोट कर तीसरे नंबर पर भेजा गया था. ऐसे में एहतियातन ईशान के दूसरे T20I में खेलने की संभावना कम है. अगर ईशान नहीं खेलते हैं तो वैभव सूर्यवंशी के खेलने के अच्छे चांस हैं.
First Published :
October 23, 2026, 09:04 IST



