Sports

IPL 2027 के लिए 16 दिसंबर को ऑक्शन, गोवा में खिलाड़ियों पर लगेगी करोड़ों की बोली

होमखेलक्रिकेट

IPL 2027 के लिए 16 दिसंबर को ऑक्शन, गोवा में प्लेयर्स पर लगेगी करोड़ों की बोली

Last Updated:October 26, 2026, 17:27 IST

IPL auction 2027 date: दुनिया की सबसे अमीर लीग आईपीएल के अगले सीजन यानी IPL 2027 के लिए 16 अक्टूबर को गोवा में खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. ये मिनी ऑक्शन है इसलिए नीलामी प्रक्रिया सिर्फ एक दिन ही चलेगी. यह IPL के मौजूदा चक्र का आखिरी मिनी-ऑक्शन है, जबकि 2028 सीजन से पहले एक मेगा ऑक्शन होना तय है.Amazon Prime DayTop Deals InsideIPL 2027 के लिए 16 दिसंबर को ऑक्शन, गोवा में प्लेयर्स पर लगेगी करोड़ों की बोलीZoom16 दिसंबर को आईपीएल 2027 का ऑक्शन

गोवा: आईपीएल 2027 के लिए ऑक्शन की डेट आ चुकी है. 16 दिसंबर को गोवा में नीलामी होगी. एक तरफ जहां समंदर की लहरों के बीच खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोलियां लगेंगी तो दूसरी ओर कुछ किमी दूर बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल खेला जा रहा होगा.

16 नवंबर को रिटेंशन की डेडलाइनIPL गर्वनिंग काउंसिल ने हाल ही में फ्रैंचाइजी को बताया है कि प्लेयर्स रिटेंशन 15 नवंबर तक फाइनल करना है. यानी ऑक्शन से एक महीने पहले रिटेंशन पूरा करना होगा. इसके कुछ समय बाद IPL फ्रैंचाइजी को खिलाड़ियों की एक रजिस्टर्ड लिस्ट भेजेगा, जिसमें से उन्हें खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करना होगा. नीलामी से ठीक पहले वाले सप्ताह में खिलाड़ी किस नंबर पर ऑक्शन में आएगा, ये भी बता दिया जाएगा.

ऑक्शन से पहले अबतक सिर्फ दो ही ट्रेडपिछला सीजन खत्म होने के बाद से अबतक आईपीएल ट्रेड विंडो के माध्यम से सिर्फ दो ही ट्रेड हुए हैं. जून में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को सौंपते हुए बदले में दिग्गज रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव को ले लिया था. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज टी. नटराजन के बदले अनकैप्ड लेग-स्पिनर जीशान अंसारी को अपने साथ जोड़ा. आईपीएल नियमों के अनुसार ट्रेड विंडो सीजन खत्म होने के एक महीने बाद खुलती है और नीलामी से एक सप्ताह पहले तक खुली रहती है.

आईपीएल 2027 की तारीखों का ऐलान बाकीऑक्शन की तारीख आने के बाद अब लोग इंटरनेट पर ये भी सर्च करने लगे हैं कि 2027 के सीजन की शुरुआत कब से होगी. इस साल सितंबर में BCCI की AGM के बाद, बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने संकेत दिया था कि टूर्नामेंट मार्च के अंत में शुरू हो सकता है. इस साल सितंबर में BCCI की सालाना आम बैठक के बाद बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने संकेत दिया था कि टूर्नामेंट मार्च के अंत में शुरू हो सकता है.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 26, 2026, 17:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj