Entertainment

भोजपुरी सिनेमा के गिरते स्तर पर बोलीं मोनालिसा, रवि किशन के बयान पर दी प्रतिक्रिया, पवन-अक्षरा मामले पर कही ये बात

नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा के मौजूदा गिरते स्तर और इंडस्ट्री के बदलते माहौल पर रवि किशन ने हाल ही में बयान दिया था. अब इस पर भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि भोजपुरी सिनेमा जल्द ही अपनी कमियों को दूर कर एक बार फिर अपने पुराने अच्छे दौर में वापसी करेगा. वहीं, पवन सिंह और अक्षरा सिंह के मामले में पूछे जाने पर एक्ट्रेस ने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया.

भोजपुरी सिनेमा के पतन पर रवि किशन की टिप्पणी को लेकर मोनालिसा ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘मैं काफी समय से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हूं, तो मुझे भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में इतनी जानकारी नहीं है, लेकिन मेरे पति विक्रांत भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करते हैं, तो वह बताते हैं कि पहले के मुकाबले काम के स्तर में गिरावट आई है, लेकिन मुझे यकीन है कि धीरे-धीरे इंडस्ट्री पुराने स्तर पर आ जाएगी, क्योंकि भोजपुरी का झंडा हर जगह फहराता है.’

भोजपुरी सिनेमा के पतन पर रवि किशन ने उठाया सवाल

दरअसल, रवि किशन ने हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के पतन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि एक समय उनकी फिल्मों की सिल्वर जुबली होती थी, लेकिन आज वहां दर्शक नहीं हैं. उनके संसद पहुंचने के बाद इंडस्ट्री को बेच दिया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि भोजपुरी सिनेमा में काम क्यों कम हो गया और इंडस्ट्री को बदनाम करने के लिए कौन जिम्मेदार है. उनके इस बयान ने भोजपुरी सिनेमा की मौजूदा स्थिति और उसमें काम के स्तर को लेकर चर्चा शुरू कर दी है.

पवन सिंह-अक्षरा सिंह पर मोनालिसा ने बोलने से किया मना

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच हालिया घटनाक्रम को लेकर मोनालिसा ने कोई टिप्पणी नहीं की. उन्होंने कहा, ‘मुझे इस मामले में कोई कमेंट नहीं करना है. मैं कंट्रोवर्सी से दूर रहना चाहती हूं. बस इतना ही कहना चाहूंगी कि पवन सिंह बहुत अच्छे हैं, तभी लोग उन्हें प्यार दे रहे हैं.’

पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी थी माफी
हाल ही में बिहार के मुंगेर जिले में आयोजित दुर्गा महोत्सव के दौरान पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके परिवार से माफी मांगी थी. कार्यक्रम में उन्होंने अक्षरा सिंह के कुछ हिट गाने भी गाए थे. इसी दौरान उन्होंने कार्यक्रम रोककर अक्षरा को अपना बाबू और बेटा बताया. साथ ही उनके पिता को अपना भैया और मां को अपनी भाभी कहा.

अक्षरा सिंह के लिए क्या बोले थे पवन सिंह?

पवन सिंह ने मंच से कहा था, ‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है. उनके पिताजी हमारे भैया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं. मैंने सॉरी बोला ना… अब एक बार चारों तरफ तालियां बजाओ.’ इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से यह भी पूछा कि कौन-कौन चाहता है कि वह और अक्षरा सिंह फिर से साथ नजर आएं. दर्शकों ने तालियां बजाकर इसका समर्थन किया. पवन सिंह ने कहा कि अगर ऊपर वाले ने चाहा, तो दोनों जल्द साथ नजर आ सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj