IPL 2027: कौन हैं गैरेथ बैटी, जो जहीर खान के साथ करेंगे काम, चेन्नई सुपरकिंग्स ने बनाया असिस्टेंट कोच

होमखेलक्रिकेट
कौन हैं गैरेथ बैटी, जो जहीर खान के साथ करेंगे काम, CSK ने बनाया असिस्टेंट कोच
Last Updated:October 26, 2026, 21:49 IST
Gareth Batty Chennai Super Kings assistant coach: चेन्नई सुपरकिंग्स के नए असिस्टेंट कोच गैरेथ बैटी भले ही इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हो, लेकिन उनकी असल पहचा इंग्लिश काउंटी क्रिकेट के दिग्गज प्लेयर और फिर सफल कोच के रूप में है. पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने स्टीफन फ्लेमिंग के इस्तीफे के बाद जहीर खान को अपना नया हेड कोच बनाया है.बैटी बने सीएसके के असिस्टेंट कोच
नई दिल्ली: हेड कोच जहीर खान की नियुक्ति के बाद बदलाव के दौर से गुजर रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सपोर्ट स्टाफ में एक नया नाम जुड़ा है. इंग्लैंड के दिग्गज गैरेथ बैटी को आईपीएल 2027 के लिए पांच बार की IPL चैंपियन टीम सीएसके ने बतौर असिस्टेंट कोच जोड़ा है. सरे (Surrey) क्लब को लगातार तीन काउंटी चैंपियनशिप खिताब जिताने के बाद बैटी साउथ लंदन की टीम के साथ अपना 21 साल पुराना नाता खत्म कर रहे हैं.
काउंटी में सरे को लगातार तीन बार बनाया चैंपियनसरे के लिए सभी फॉर्मेट में 500 से ज्यादा विकेट लेने के बाद उन्होंने 2021 में संन्यास ले लिया और कोचिंग की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने 2015 से 2017 तक टीम की कप्तानी भी की थी. बैटी ने 2022 में सरे की कोचिंग की कमान संभाली और अपने पहले ही सीजन में टीम को काउंटी चैंपियनशिप का खिताब दिलाया. टीम ने 2023 में भी ट्रॉफी अपने नाम रखी और 2024 में हैट्रिक पूरी की. इस तरह, सरे लगभग 60 वर्षों में लगातार तीन बार यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहली टीम बन गई. 2025 में सरे उपविजेता (रनर-अप) रही.
बैटी बने सीएसके के असिस्टेंट कोच
कौन हैं गैरेथ बैटी?13 अक्टूबर 1977 को यॉर्कशायर के ब्रैडफोर्ड में जन्मे गैरेथ बैटी एक राइट-आर्म ऑफ-स्पिनर हैं, उन्होंने काउंटी क्रिकेट में एक भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर की शुरुआत यॉर्कशायर से करने के बाद वह सरे चले गए, जहां उन्होंने 1998 से 2001 तक खेला. 24 साल लंबे अपने करियर में बैटी ने 700 से ज्यादा पेशेवर मैच खेले, उन्होंने सभी फॉर्मेट मिलाकर 1,000 से ज्यादा विकेट लिए और 10,000 से ज्यादा रन बनाए.
इंग्लैंड के लिए कैसा रहा इंटरनेशनल करियरबैटी ने 2002 से 2016 के बीच इंग्लैंड के लिए 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें नौ टेस्ट, 10 वनडे और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल था, उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में कई बार ऐसा हुआ जब उन्हें लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम से बाहर रहना पड़ा, लेकिन 2016 में इंग्लैंड के बांग्लादेश और भारत दौरे के दौरान, 39 साल की उम्र में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में चौंकाने वाली वापसी की.
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 26, 2026, 21:49 IST



