Entertainment

रणबीर-प्रभास से टक्कर लेंगे रवि किशन, भक्ति फिल्म का फर्स्ट लुक Out, ‘स्पिरिट’ vs ‘रामायण 2’ से होगा महाक्लैश

Last Updated:October 27, 2026, 13:40 IST

महावीर जैन फिल्म्स ने नई भक्ति फिल्म ‘मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी’ का ऐलान किया है. रवि किशन स्टारर यह फिल्म दिवाली 2027 पर रिलीज होगी, जिसका मुकाबला रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 2 और प्रभास की स्पिरीट इस मौके पर रिलीज होंगी.रणबीर-प्रभास से टक्कर लेंगे रवि किशन, भक्ति फिल्म का फर्स्ट लुक OutZoom

हनुमान अंश की सफलता के बाद से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई धार्मिक फिल्मों का ऐलान हुआ. अब महावीर जैन फिल्म्स (MJF) ने अपनी आगामी भक्ति पर आधारित ड्रामा फिल्म ‘मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी’ का ऐलान कर दिया है. मेकर्स ने इसके टाइटल और रिलीज डेट के बारे में बताया. इस फिल्म में रवि किशन लीड रोल में दिखाई देंगे. साथ ही मेकर्स ने साल 2027 की दिवाली भी बुक कर ली है.

बता दें साल 2027 की दिवाली पर पहले से ही दो बड़ी फिल्मों शेड्यूल हैं. पहली रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 2. तो दूसरी संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की स्पिरिट. दो बड़ी फिल्मों से टक्कर लेने के लिए अब रवि किशन भी मैदान में आ गए हैं.

‘मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी’ का पोस्टर‘मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी’ फिल्म का पोस्टर भी मंगलवार को मेकर्स ने जारी किया. जिसमें रवि किशन एक बेहद प्रभावशाली और सादगी भरे अंदाज में नज़र आ रहे हैं. पोस्टर में एक दिव्य मुट्ठी मिलाते हुए दिखाई गई है. एक हाथ आम इंसान का है, जिसमें रुद्राक्ष और रक्षा सूत्र नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरा हाथ स्वयं बजरंग बली का है, जिस पर श्रीराम नाम का पटका और रुद्राक्ष की माला सजी हुई है.

पौराणिक फिल्मों की लगी लाइन

बीते समय में ‘हनुमान अंश’ (2026), ‘ओह माय गॉड’ (2012) और ‘कांतारा’ (2022) जैसी भक्ति फिल्मों पर दर्शकों ने खूब प्यार न्यौछावर किया है. बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई हुई और अब इसी राह में रणबीर कपूर की रामायण भी दिवाली पर 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. ऐसे में ‘मेरा यार बजरंगी’ भी इसी कड़ी में शामिल हो गई है.

‘मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी’ के डायरेक्टरफिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, “यह सिर्फ एक धार्मिक फिल्म नहीं है, बल्कि एक भक्त और भगवान के रिश्ते की कहानी है. आज के दौर में हर कोई एक सच्चे दोस्त की तलाश में है. ऐसे में क्या हो, अगर स्वयं बजरंग बली आपके यार बन जाएं? इसी भावना पर यह फिल्म आधारित है.” ‘मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी’ की कहानी और निर्देशन अमित आर्यन ने किया है. फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रस्तुत कर रहा है और इसका निर्माण महावीर जैन फिल्म्स ने रैटपैक स्टोरीज के सहयोग से किया है.

‘मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी’ दिवाली पर होगी रिलीज‘मेरा यार बजरंगी – दोस्ती हो तो ऐसी’ दिवाली 2027 पर रिलीज के लिए तैयार है. अब देखना ये होगा कि इतनी बड़ी फिल्मों से क्लैश के बीच रवि किशन कैसा परफॉर्म कर पाते हैं.

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

October 27, 2026, 13:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj