Ramayana vs Adipurush: ‘रामायण’ के गानों के बीच मनोज मुंतशिर ने छेड़ा ‘आदिपुरुष’ का राग, भड़के लोग- ‘जली क्या’

Last Updated:October 27, 2026, 17:36 IST
मनोज मुंतशिर को आदिपुरुष के वक्त काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. अब रामायण से पहले वह एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल उन्होंने कुछ ऐसे पोस्ट्स किए जिसे लोगों ने रामायण से जोड़ा और खूब ट्रोल किया.
रणबीर कपूर की रामायण दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. इस बीच आदिपुरुष की वजह से खूब ट्रोल हो चुके गीतकार मनोज मुंतशिर ने कुछ ऐसा कर दिया है कि वह ट्रोल होने लगे हैं. लोगों ने रामायण से जोड़कर उनका पोस्ट जोड़ा और उन्हें बुरी तरह घेरा. चलिए पूरा मसला बताते हैं आखिर क्या हुआ है.
दरअसल नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन में बनी रामायण का हाल में ही लेटेस्ट सॉन्ग ‘मंगल रंग’ रिलीज हुआ. जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास के लिए गीत की चर्चा चल रही थी. वहीं मनोज मुंतशिर ने आदिपुरुष का गाना ‘तू है शीतल धारा’ शेयर किया.
एक्स पर मनोज मुंतशिर ने 25 अक्टूबर को ‘आदिपुरुष’ का गीत ‘तू है शीतल धारा’ पोस्ट किया था. वहां दूसरी ओर इसी दिन रामायण का गीत मंगल रंग रिलीज हुआ. इन दोनों की बात की तुलना यूजर्स ने शुरू कर दी और मनोज मुंतशिर पर निशाना साधना शुरू कर दिया. कुछ ने कहा कि वह जानबूझकर ऐसा कर रहे तो किसी ने कहा कि वह रणबीर कपूर की फिल्म से जल रहे हैं.
Add as Preferred Source on Google
अब मनोज मुंतशिर के इसी पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर गहमागहमी शुरू हो गई. लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया और इस पोस्ट की टाइमिंग को लेकर सवाल पूछे. यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और आदिपुरुष की याद दिलवा दी.
एक यूजर ने मनोज मुंतशिर की मंशा पर सवाल उठाए. एक ने लिखा, ‘रामायण का गाने की जब आलोचना हो रही है तो उसी वक्त उन्होंने अपना गाना क्यों शेयर किया?’ वहीं दूसरे ने उनकी टांग खींची और लिखा, ‘कोई इन्हें याद दिलवा दें कि आदिपुरुष के डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे थे.’ एक ने कहा, ‘जब जब रामायण का सॉन्ग आ रहा है, तब तब यहां भी पोस्ट आ रहे हैं.’ एक ने कहा, ‘जिस दिन रामायण रिलीज होगी उस दिन पूरी आदिपुरुष ही पोस्ट कर देना.’
रामायण के गाने मंगल रंग में राम-सीता के विवाह के दृश्य भी दिखाए गए थे. मनोज मुंतशिर ने अपने अगले पोस्ट में एक दूसरा गाना भी शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘प्रभु राम और मां सीता का शुभ विवाह. एक गीत इस पर भी सुनिए और जो दिल करें कमेंट करिए स्वागत है.’
मनोज मुंतशिर ने केबीसी का प्रोमो भी शेयर किया. जिसमें अमिताभ बच्चन के शो में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे नजर आए थे. इसे शेयर करते हुए मनोज मुंतशिर ने लिखा, ‘केबीसी का ट्रेलर देख मजा आ गया. हमारा भजन प्रभु की कृपा से बड़ा ही मधुर लग रहा है.’ दरअसल इस प्रोमो पर मेरे घर राम आए हैं गीत का इस्तेमाल हुआ था.
मनोज मुतंशिर यहीं नहीं रुके. उन्होंने एक अन्य पोस्ट लिखा, ‘एक और गीत पोस्ट करना चाहता हूं. आज्ञा दीजिए. जय श्री राम.’ इस पोस्ट को देख यूजर्स ने फिर खूब कमेंट किए और लिखा कि अब रामायण का अगला गाना आएगा तब पोस्ट करना.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 27, 2026, 17:36 IST



