Rajasthan

Methi Parantha Recipe I बाजार का स्वाद भूल जाएंगे, घर पर इस आसान तरीके से बनाएं टेस्टी मेथी के पराठे

Last Updated:October 27, 2026, 17:51 IST

Methi Parantha Recipe: सर्दियों में नाश्ते को बनाएं खास, धौलपुर की प्रभा शर्मा से सीखें कुरकुरे और स्वादिष्ट मेथी के पराठे बनाने की आसान रेसिपी. घी, मसालों और ताजी मेथी से तैयार ये पराठे दही, अचार और लहसुन की चटनी के साथ खूब स्वादिष्ट लगते हैं.

धौलपुर. सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान बनने लगते हैं, ग्रामीण इलाकों में भी इन दिनों मेथी के पराठे खूब बनाए जा रहे हैं. मेथी के पराठे स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होते हैं, इन्हें सुबह के नाश्ते में चाय, दही, अचार या चटनी के साथ खाया जा सकता है. खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती, गृहणी प्रभा शर्मा बता रही हैं मेथी के कुरकुरे और स्वादिष्ट पराठे बनाने का आसान तरीका. मेथी के पराठे बनाने के लिए गेहूं का आटा, ताजी मेथी, एक प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, नमक और घी की जरूरत होती है. इन सभी चीजों से घर पर आसानी से स्वादिष्ट पराठे तैयार किए जा सकते हैं.

गृहणी प्रभा शर्मा बताती हैं कि सबसे पहले मेथी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि उसमें लगी मिट्टी और धूल निकल जाए. इसके बाद मेथी को बारीक काटकर दोबारा धो लें और उसका पानी निकाल दें. अब प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काट लें. इसके बाद गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें दो चम्मच सरसों का तेल डालें, घी गर्म होने पर जीरा डालकर तड़का लगाएं. अब इसमें कटा हुआ प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक पकाएं. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. जब मसाले पक जाएं, तो इसमें बारीक कटी मेथी डालें और करीब पांच मिनट तक चलाते हुए पकाएं.

इस तरह पराठे के लिए स्वादिष्ट मेथी की स्टफिंग तैयार हो जाएगी. अब एक बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें आधा चम्मच नमक डालें, तैयार मेथी की स्टफिंग को आटे में मिलाएं. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें. आटे में दो चम्मच घी डालकर दोबारा अच्छी तरह गूंथें और पांच मिनट के लिए ढककर रख दें. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें बेल लें, बेली हुई रोटी पर थोड़ा घी लगाकर मोड़ें और फिर पराठे के आकार में बेल लें. गर्म तवे पर घी लगाकर पराठे को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकें, जब पराठा कुरकुरा और सुनहरा हो जाए, तो इसे तवे से उतार लें. मेथी के गरमा-गरम पराठों को लहसुन, टमाटर और प्याज की चटनी, दही, अचार या सब्जी के साथ परोस सकते हैं. सर्दियों की सुबह चाय या छाछ के साथ इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह आसान रेसिपी नाश्ते में कुछ स्वादिष्ट बनाने के लिए बेहतरीन है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

October 27, 2026, 17:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj