Rajasthan

जयपुर में तैयार हो रहा है हाईटेक स्काईडोम, आधुनिक तकनीक और लाइव एक्सपीरियंस देखकर हैरान रह जाएंगे लोग

Last Updated:October 28, 2026, 16:31 IST

Jaipur SkyDome: जयपुर से 20 किलोमीटर दूर स्थित कूकस में एयर सपोर्टेड मेम्ब्रेन टेक्नोलॉजी से भारत का पहला 17 क्रिस्टी लेजर प्रोजेक्टर स्काईडोम तैयार हो रहा हैं. जयपुर में तैयार हो रहे देश के पहले स्काईडोम को दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनी स्काईडोम तैयार कर रही हैं.

जयपुर की सुंदरता अब सिर्फ यहां के किलों महलों और ऐतिहासिक इमारतों तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि अब हाइटेक टेक्नोलॉजी की इमारतें जयपुर की पहचान बन रही हैं. ऐसे ही जयपुर से 20 किलोमीटर दूर स्थित कूकस में एयर सपोर्टेड मेम्ब्रेन टेक्नोलॉजी से भारत का पहला 17 क्रिस्टी लेजर प्रोजेक्टर स्काईडोम तैयार हो रहा हैं. जयपुर में तैयार हो रहे देश के पहले स्काईडोम को दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनी स्काईडोम तैयार कर रही हैं. जिसके लगातार कंपनी 3D इमेज़ और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं.जयपुर दुनियाभर में डेस्टिनेशन वेडिंग, प्री- वैडिंग फोटोशूट, लाइव कॉन्सर्ट और बड़े इवेंट्स के लिए मशहूर हैं और कुछ वर्षों में इवेंट्स का हब बनकर उभरा हैं. चाहे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादियां हो या बॉलीवुड सिंगर्स के लाइव कॉन्सर्ट्स जयपुर देशभर में अपने खास वेन्यू को लिए लोगों की खास पसंद बन चुका हैं. ऐसे ही जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग, कॉन्सर्ट और बड़े इवेंट्स को टेक्नोलॉजी के माध्यम से नई ऊंचाइयां देने लिए देश के पहले भव्य स्काईडोम की रूप में एक नया वेन्यू मिलना खास हैं.

जयपुर में तैयार होने वाला यह स्काईडोम को परमानेंट इमर्सिव इवेंट वेन्यू के रूप में विकसित किया जा रहा हैं. जिसमें 360 डिग्री प्रोजेक्शन के जरिए पूरे डोम को हाइटेक स्क्रीन के रूप में बनाया जा रहा हैं. जब लोग इस स्काईडोम में प्रवेश करेंगे तो उन्हें लाइव विजुअल का अनोखा एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा. यानी स्काईडोम में लोग जिस जगह पर बैठेंगे, उसी जगह की वॉल और छत इवेंट की थीम के हिसाब से बदलती नजर आएंगी और डोम में हर समय लोगों को अनोखे विजुअल एक्सपीरियंस का नजारा देखने को मिलेगा.

जयपुर में बन रहा हाइटेक स्काईडोम लोगों के लिए ऐसा अनोखा अनुभव होगा जहां फिल्मों की तरह लोगों को ऐसा महसूस होगा, जैसे असल में किसी कहानी की दुनिया में आ गए हो. क्योंकि जयपुर में तैयार होने वाले इस हाइटेक स्काईडोम को 60 मीटर चौड़ा और 21 मीटर ऊंचाई के साथ तैयार किया गया हैं. जहां लोगों के लिए 30 हजार स्क्वायर फीट का इवेंट स्पेस होगा जहां एक साथ 5 हजार से अधिक लोग बैठ सकेंगे. इसके अलावा डोम के बाहर 30 हजार स्क्वायर फीट का लैंडस्केप्ड लॉन, 20 हजार स्क्वायर फीट का बैक-ऑफ-हाउस एरिया तैयार किया.जयपुर में तैयार हो रहा यह स्काईडोम सिर्फ एक डोम नहीं बल्कि यह डोम इंडिया का फर्स्ट और लार्जेस्ट परमानेंट इमर्सिव इवेंट डोम होगा. जहां दशकों को वेन्यू के रूप में भारत की संस्कृति से जुड़ी कहानियां, हेरिटेज, कल्चर, नेचर और स्पेस का मैजिक सब कुछ एक ही डोम के अंदर देखने, सुनने और महसूस करने को मिलेगा. एयर सपोर्टेड मेम्ब्रेन टेक्नोलॉजी से बन रहा यह डोम बिना किसी पिलर या बीम की मदद तैयार हो रहा हैं, जो खासतौर पर 86% साउंडप्रूफ, 30 से 70 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर को देखते हुए तैयार किया गया हैं.

Add as Preferred Source on Google

जयपुर में देश-विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग, कॉर्पोरेट इवेंट, कॉन्फ्रेंस, कॉन्सर्ट, लाइव एंटरटेनमेंट, फैशन शो, एग्जीबिशन और कल्चरल प्रोग्राम करने के लिए जयपुर अब लोगों की पहली पसंद बनकर उभरा हैं. पिछले 3 वर्षों में जयपुर में 10 लाइव कॉन्सर्ट्स और आईफा अवार्ड की मेजबानी इस बात की गवाह हैं. इसलिए जयपुर भारत के तमाम शहरों को पिछे छोड़ते हुए वेडिंग और हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन के तौर पर अपनी जगह बना चुका है. इसलिए अब जयपुर में इवेंट्स के लिए ऐसा हाइटेक स्काईडोम इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होना खास अनुभव होगा.

अक्सर बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में लाइटिंग, साउंड और VFX टेक्नोलॉजी के जरिए अनोखी दुनिया का अनुभव लोगों को देखने को मिलता हैं, ऐसे ही जयपुर में बन रहे इस हाइटेक स्काईडोम के अंदर लोगों को 17 क्रिस्टी लेजर प्रोजेक्टर से 360 डिग्री प्रोजेक्शन मैपिंग के साथ अनोखा व्यू देखने को मिलेगा. साथ इस हाइटेक स्काईडोम में राजस्थान की कल्चर ब्यूटी, मॉडर्न टेक्नोलॉजी और इमर्सिव स्टोरीटेलिंग का अनुभव भी देखने को मिलेगा. जयपुर में तैयार हो रहा यह स्काईडोम अपने आप में इमर्सिव इवेंट वेन्यू होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

October 28, 2026, 16:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj