Sports

कौन हैं काशवी कंडीकुप्पा? वैभव सूर्यवंशी से भी छोटी उम्र में मिला WPL का कॉन्ट्रैक्ट

होमखेलक्रिकेट

कौन हैं काशवी कंडीकुप्पा? वैभव से भी छोटी उम्र में मिला WPL का कॉन्ट्रैक्ट

Last Updated:October 29, 2026, 05:01 IST

महिला प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में उमा काश्वी पर जैसे ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बिडिंग की उनके नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. दरअसल, काश्वी WPL की कॉन्ट्रैक्ट पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बन गई हैं. काश्वी को दिल्ली ने 10 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा है. आइए जानते हैं कौन हैं काश्वी.Amazon Prime DayTop Deals Insideकौन हैं काशवी कंडीकुप्पा? वैभव से भी छोटी उम्र में मिला WPL का कॉन्ट्रैक्टZoomकाशवी कंडीकुप्पा

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन कोच्चि में किया गया. इस ऑक्शन में सोफी मॉलिन्यू सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं. इसके अलावा भी कई ऐसी खिलाड़ी रहीं, जिनके नाम की ऑक्शन में खूब चर्चा हुई. ऐसी ही एक खिलाड़ी कर्नाटक की ऑलराउंडर काश्वी कंडीकुप्पा हैं, जिन्हें उमा काश्वी के नाम से भी जाना जाता है. काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा है. इसके साथ ही काश्वी महिला प्रीमियर लीग का कॉन्ट्रैक्ट पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं.

कौन हैं काश्वी कंडीकुप्पा?

काश्वी का जन्म 9 अप्रैल 2011 को भारत के विश्व कप फाइनल जीतने के ठीक सात दिन बाद हुआ था. उम्र के मामले में काश्वी अभी वैभव सूर्यवंशी से भी छोटी हैं. हालांकि, वैभव की बात करें तो उन्हें सिर्फ 14 साल की उम्र में आईपीएल में साइन किया गया था. WPL में काश्वी ने हरियाणा की दीया यादव का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्हें पिछले साल 16 साल की उम्र में दिल्ली ने ही खरीदा था.

कंडीकुप्पा दाएं हाथ की बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं. वह बीसीसीआई महिला अंडर-15 वनडे टूर्नामेंट में 172 की औसत से 516 रन बनाने के बाद चर्चा में आई थीं, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल था. डेक्कन हेराल्ड के अनुसार, काश्वी ने कर्नाटक में अपने आयु वर्ग के 530 मैचों में 13,000 से अधिक रन बनाए हैं, जिनमें 24 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने कर्नाटक की अंडर-15 टीम की कप्तानी की है और महारानी ट्रॉफी में बेंगलुरु ब्लास्टर्स का नेतृत्व भी किया है.

7 साल की उम्र से खेलना शुरू किया था क्रिकेट

बता दें कि काश्वी ने अपने घर के पास एक अकादमी में सात साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था. WPL 2027 ऑक्शन से पहले काश्वी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कैंप में भी ट्रेनिंग कर चुकी हैं. उन्होंने ‘डेक्कन हेराल्ड’ से बातचीत में बताया कि इस अनुभव ने उन्हें मैदान पर आक्रामक रवैया अपनाने और खुद पर भरोसा रखने का महत्व सिखाया.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 29, 2026, 05:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj