Entertainment

जैकी भगनानी ने बहन दीपशिखा के बर्थडे पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट, रकुल प्रीत सिंह ने भी ननद को लुटाया प्यार

Last Updated:October 29, 2026, 15:19 IST

Jackky Bhagnani Heartfelt Note For Sister Deepshikha: एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने अपनी बहन और फिल्ममेकर दीपशिखा देशमुख को जन्मदिन की खास बधाई दी है. जैकी और रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें शेयर कर बहन पर खूब प्यार लुटाया है . जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.Amazon Prime DayTop Deals Insideजैकी भगनानी ने बहन दीपशिखा के बर्थडे पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट Zoom

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने अपनी बहन और जानी-मानी प्रोड्यूसर दीपशिखा देशमुख को जन्मदिन की खास बधाई दी है. जैकी ने सोशल मीडिया पर बहन के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने बचपन से लेकर अब तक की खूबसूरत तस्वीरों का एक कोलाज भी पोस्ट किया है. जिसपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.

रकुल प्रीत सिंह ने भी अपनी ननद को बहुत ही प्यार भरे अंदाज में विश किया है. चलिए दिखाते हैं दोनों हसबैंड वाइफ ने कैसे दीपशिखा का बर्थडे मनाया है.

जैकी भगनानी ने लुटाया बहन पर प्यार

जैकी भगनानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी बहन दीपशिखा के लिए एक दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा. उन्होंने लिखा कि दीपशिखा उनकी सबसे बड़ी ताकत, सबसे अच्छी दोस्त और प्रेरणा हैं. जैकी ने कहा कि वह उनके जीवन में क्या मायने रखती हैं, इसे शब्दों में बताना मुश्किल है. उन्होंने मशहूर गाने की लाइनें ‘फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है’ लिखकर बहन पर खूब प्यार बरसाया.

रकुल प्रीत सिंह ने खास अंदाज में किया विश
जैकी भगनानी की वाइफ और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी अपनी ननद दीपशिखा को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया. रकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपशिखा के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की. उन्होंने लिखा कि यह साल उनके लिए खुशियों, अच्छी सेहत और ढेर सारी कामयाबी से भरा रहे. रकुल ने उन्हें हग करते हुए लिखा कि वह हमेशा अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखें. दीपशिखा देशमुख बॉलीवुड की एक बेहद सफल प्रोड्यूसर हैं. वह अपने फैमिली बैनर पूजा एंटरटेनमेंट के तले कई बेहतरीन फिल्में बना चुकी हैं. उन्होंने साल 2016 में आई चर्चित फिल्म ‘सरबजीत’ से बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था. इस फिल्म की कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी काफी तारीफ हुई थी. इसके अलावा उन्होंने मदारी, जवानी जानेमन, कुली नंबर 1, बेल बॉटम, कठपुतली, मिशन रानीगंज और बड़े मियां छोटे मियां जैसी बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है.

रितेश देशमुख की भाभी हैं दीपशिखा

फिल्मों के अलावा दीपशिखा सोशल वर्क और पर्यावरण को बचाने वाले कामों में भी काफी एक्टिव रहती हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी लातूर से विधायक और कांग्रेस नेता धीरज विलासराव देशमुख से हुई है. रिश्ते में बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा उनके देवर और देवरानी लगते हैं.

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय हिंदी टीम का हिस्सा हूं. हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ेंFirst Published :

October 29, 2026, 15:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj