Entertainment

अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे ने की सगाई, इटली में GF को पहनाई अंगूठी, हमेशा एक-दूजे का रहने की खाई कसम

Last Updated:October 29, 2026, 17:25 IST

अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड संग सगाई कर ली है. कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं. आयुष्मान ने अपने यूट्यूब पर अपने ड्रीमी प्रपोजल का वीडियो शेयर किया है.

नई दिल्ली. एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान ने सगाई कर ली है. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आयुष्मान सेठी ने इटली में सगाई की. कपल ने अपने प्रपोजल का खूबसूरत वीडियो और ब्लॉग शेयर किया. इन फोटोज पर नेटिजेंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया है.

आयुष्मान सेठी ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी को प्रपोज करने के लिए इटली के कैपरी को चुना. कपल वेकेशन के लिए इटली के कैपरी गया था जहां आयुष्मान ने समीक्षा के सामने शादी का प्रस्ताव रख उन्हें हैरान कर दिया. वीडियो में आयुष्मान के चेहरे पर सरप्राइज साफ दिख रहा है.

आयुष्मान सेठी ने अपने प्रपोजल के खास पलों को कैमरे में कैद किया और बाद में अपने यूट्यूब चैनल पर इसका व्लॉग भी शेयर किया. इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आयुष्मान और समीक्षा ने प्यार भरा नोट लिखा. वो लिखते हैं, ‘दुनिया में कितनी ही जगहें थीं, हम न जाने कितनी अलग-अलग ज़िंदगियां जी सकते थे, लेकिन किस्मत ने हमें एक-दूसरे से मिला ही दिया’.

Add as Preferred Source on Google

वो आगे अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखती हैं, ‘और हम हर जन्म में, हर बार एक-दूसरे को ही चुनेंगे. साथ हैं तो हर जन्म खूबसूरत है, और अब दुआ है कि हर जन्म यूं ही एक-दूसरे के साथ बीते’. उन्होंने कैपरी की खूबसूरत लोकेशन पर एक-दूसरे संग जिंदगी बिताने का वादा किया.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

October 29, 2026, 17:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj