Rajasthan

40 दिन में रुपये दोगुने करने का मिला ऑफर, बाड़मेर में टूट पड़ी भीड़, फिर पता चला यह तो ‘खेला’ हो गया

Last Updated:October 30, 2026, 12:27 IST

Barmer News : बाड़मेर के हजारों लोग रुपये दोगुना करने के फेर में फंसकर करोड़ों रुपये गंवा चुके हैं. निवेशकों को जब असलियत पता चली तो उन्होंने माथा पकड़ लिया और दौड़े-दौड़े पुलिस के पास पहुंचे. पीड़ितों का दावा है कि इस स्कीम के चक्कर में बाड़मेर के करीब पांच हजार लोग फंस गए हैं. उनके करीब 100 करोड़ रुपये दांव लग गए हैं. जानें क्या है फर्जीवाड़े का पूरा खेल और किसने खेला. 40 दिन में रुपये दोगुने करने का मिला ऑफर, बाड़मेर में टूट पड़ी भीड़Zoomबाड़मेर में धोखाधड़ी की स्कीम का शिकार हुए पीड़ित अब पुलिस के पास पहुंचे हैं.

बाड़मेर. बाड़मेर जिले में रुपये दोगुने करने का लालच देकर हजारों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. ऑरोरा एक्सजेंज (Aurora Ex.) नाम के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश के नाम पर लोगों से रकम जमा करवाने का आरोप है. गुरुवार को बड़ी संख्या में पीड़ित कोतवाली थाने पहुंचे और कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पीड़ितों का दावा है कि इस नेटवर्क के जरिए बाड़मेर में 5 हजार से अधिक लोगों को अपने जाल में फंसाया गया और करीब 100 करोड़ से अधिक रुपए की ठगी की गई है.

पीड़ितों के अनुसार प्लेटफॉर्म से जुड़े स्थानीय एजेंट लोगों को ट्रेडिंग के जरिये 40 दिन में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाते थे. लोगों को जोड़ने के लिए बैठकें आयोजित की जाती थीं और आकर्षक ऑफर देकर निवेश के लिए प्रेरित किया जाता था. इस झांसे में कई लोगों ने अपनी जमा पूंजी लगाने के साथ गोल्ड लोन और पर्सनल लोन तक ले लिया.

मोबाइल फोन और विदेश यात्रा का दिया ऑफरएक पीड़ित छात्रा ने बताया कि सेड़वा निवासी आसुलाल और उसके कुछ परिचितों ने उसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया. लोगों का भरोसा जीतने के लिए बड़ी-बड़ी बैठकें की जा रही थी. इसी दौरान वह भी उनके झांसे में आ गया और 8 लाख रुपए का गोल्ड लोन लेकर पूरी रकम ऐप में निवेश कर दी. पीड़ित के मुताबिक कंपनी की ओर से 3.85 लाख रुपये जमा कराने पर मोबाइल फोन और विदेश यात्रा का अवसर देने का प्रलोभन दिया गया था.

5 हजार से अधिक लोगों के निवेश का दावा
इसके अलावा 50 हजार रुपये का इनाम देने की बात भी कही गई थी. उसने बताया कि वह खुद भी इस नेटवर्क में लोगों को जोड़ने लगी और अपनी टीम के माध्यम से करीब 70 लोगों से लगभग 70 लाख रुपये जमा करवाए. पीड़िता ने इस मामले में धोरीमन्ना निवासी दीपक और पाली जिले के सोजत निवासी उगमसिंह राजपुरोहित के नाम भी सामने आने की बात कही है. पीड़ितों का दावा है कि बाड़मेर जिले में इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए 5 हजार से अधिक लोग निवेश के नाम पर अपनी रकम गंवा चुके हैं।

पीड़ित बोले बस मूल रकम वापस मिल जाएउनके मुताबिक ठगी की कुल राशि करीब 100 करोड़ रुपये तक हो सकती है. पीड़ितों ने आरोप लगाया कि प्लेटफॉर्म से जुड़ा ऐप भी इसी नेटवर्क के लोगों की ओर से तैयार करवाया गया था. अब रकम वापस मिलने की उम्मीद में पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे हैं. पीड़ितों का कहना है कि किसी को ब्याज या अतिरिक्त लाभ नहीं चाहिए उन्हें सिर्फ अपनी मूल जमा पूंजी वापस मिल जाए तो ही बहुत है.

अन्य लोगों ने भी इस प्लेटफॉर्म में पैसा लगवा दियाएक अन्य पीड़ित ने बताया कि उसके कहने पर कई अन्य लोगों ने भी इस प्लेटफॉर्म में पैसा लगाया था. अब वे लोग उससे अपनी रकम वापस मांग रहे हैं. इससे वह खुद भी मानसिक और आर्थिक परेशानी में है. कोतवाली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ितों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है. मामले की जांच की जा रही है और आरोपों के संबंध में जानकारी जुटाकर संबंधित लोगों की तलाश की जा रही है.

About the Authorसंदीप राठौड़

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Barmer,Barmer,Rajasthan

First Published :

October 30, 2026, 12:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj