Rajasthan

कोई भिंडी तो कोई हेलमेट लेकर मांग रहा वोट, राजस्थान पंचायत चुनाव में प्रचार का अनोखा अंदाज

Last Updated:October 30, 2026, 14:30 IST

अलवर की भूगोर ग्राम पंचायत में चुनाव प्रचार का नजारा इस बार बिल्कुल अलग है. महिला आरक्षित सीट होने के कारण मैदान में उतरी महिला प्रत्याशियों ने अपने चुनाव चिह्न को ही हथियार बना लिया है. कोई हाथ में भिंडी लेकर मतदाताओं के बीच घूम रही है, तो कोई हेलमेट थामे समर्थन मांग रही है. किसी के हाथ में बैग है, किसी के पास केतली, कोई जुर्राब और स्लेट लेकर प्रचार कर रही है. कुछ महिलाएं खेल सामग्री भी लेकर बूथों पर खड़ी दिख रही हैं. नए कपड़ों में सजी ये महिला उम्मीदवार अपने-अपने चुनाव चिह्न को हाथ में थामे गांव-गांव पहुंच रही हैं.Amazon Prime DayTop Deals Insideकोई भिंडी तो कोई हेलमेट लेकर मांग रहा वोट,  चुनाव में प्रचार का अनोखा अंदाजZoom

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले की भूगोर ग्राम पंचायत में इन दिनों चुनाव प्रचार का नजारा कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है. यहां महिला प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्नों को हाथों में लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच रही हैं. कोई भिंडी लेकर वोट मांग रही है तो कोई हेलमेट, केतली, बैग और पर्स के साथ प्रचार कर रही है.

महिला आरक्षित सीट होने के कारण इस बार कई महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. प्रत्याशियों ने अपने प्रचार को भी खास अंदाज दिया है. किसी के हाथ में स्लेट और जुर्राब है तो कोई खेल का सामान लेकर मतदाताओं से समर्थन मांग रही है. नए-नए कपड़ों में सजी महिला उम्मीदवार अपने-अपने बूथों पर चुनाव चिह्न के साथ नजर आ रही हैं.

इसी बीच भूगोर गांव में चुनाव प्रचार कर रही महिला ने बताया है कि उनके प्रत्याशी का चुनाव चिह्न लेडीज पर्स है. इसलिए वो प्रत्याशी के प्रचार के लिए वो लेडीज पर्स लेकर प्रचार कर रही हैं.

चुनाव चिह्नों को हाथ में लेकर प्रचार करती महिलाओं को देखने के लिए लोगों में भी उत्साह बना हुआ है. कोई इन अनोखे चुनाव चिह्नों के साथ तस्वीरें और वीडियो बना रहा है तो कोई प्रत्याशियों के प्रचार के इस अंदाज की चर्चा कर रहा है.

दरअसल, पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित किए जाते हैं. यही चिह्न मतदाताओं के बीच उनकी पहचान बनते हैं. ऐसे में भूगोर पंचायत की महिला प्रत्याशियों ने अपने चुनाव चिह्नों को ही प्रचार का खास जरिया बना लिया है.

About the AuthorLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

October 30, 2026, 14:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj