भीलवाड़ा में 1500 किलो धनिया और मिर्च सीज

Last Updated:October 31, 2026, 08:15 IST
Bhilwara Food Safety Spices Seized: भीलवाड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्तौड़ रोड स्थित स्टरलाइट एग्रो लिमिटेड कोल्ड स्टोरेज से 1500 किलो साबुत धनिया और लाल मिर्च पाउडर सीज किया है. सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा के अनुसार मसालों के सैंपल लेकर जांच के लिए अजमेर प्रयोगशाला भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. त्योहारों के सीजन में मिलावट रोकने के लिए जिलेभर में जांच अभियान जारी है.
ख़बरें फटाफट
Bhilwara Food Safety Action: दीपावली पर भीलवाड़ा में 1500 किलो मिलावटी धनिया और मिर्च पाउडर सीज
भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले में आपकी रसोई तक पहुंचने वाले मसालों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जिस धनिया और लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल आम तौर पर रोजाना सब्जी, दाल और अन्य पकवानों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, उनकी शुद्धता पर सवाल खड़े हो गए हैं. दीपावली के पावन त्योहार पर जब घरों में तरह-तरह के व्यंजन बन रहे हैं और मसालों की मांग लगातार बढ़ रही है, ऐसे समय में खाद्य सुरक्षा विभाग की एक सख्त कार्रवाई ने हर किसी का ध्यान खींचा है. विभाग की टीम ने एक कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी करते हुए 1500 किलो साबुत धनिया और लाल मिर्च पाउडर सीज किया है.
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम दीपावली त्योहार के मद्देनजर जिलेभर में शुद्ध के लिए युद्ध और मिलावटखोरी के खिलाफ विशेष जांच अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत टीम चित्तौड़ रोड स्थित स्टरलाइट एग्रो लिमिटेड कोल्ड स्टोरेज पर पहुंची. यहां अधिकारियों ने खाद्य सामग्री के भंडारण व्यवस्था और उनकी गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी की आशंका मिलने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 1500 किलो साबुत धनिया और लाल मिर्च पाउडर को सीज कर दिया. इतनी बड़ी मात्रा में मसालों को सीज किए जाने की खबर से बाजार में हड़कंप मच गया.
जांच के लिए अजमेर प्रयोगशाला भेजे गए सैंपल
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद साबुत धनिया और लाल मिर्च पाउडर के सैंपल जमा किए हैं. इन नमूनों को परीक्षण के लिए अजमेर स्थित राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है. अब लैब रिपोर्ट आने के बाद ही इन मसालों की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी. सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
त्योहारों पर उपभोक्ताओं को सतर्क रहने का संदेश
दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर घरों में मिठाइयों से लेकर नमकीन और कई तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं. ऐसे समय में धनिया, मिर्च और अन्य दैनिक मसालों की खपत काफी ज्यादा बढ़ जाती है. हर परिवार चाहता है कि उसकी रसोई में इस्तेमाल होने वाली हर खाद्य सामग्री शुद्ध और सुरक्षित हो. हालांकि, खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर समय-समय पर सामने आने वाली ऐसी सख्त कार्रवाइयां आम उपभोक्ताओं को बाजार से सामान खरीदते समय सतर्क रहने का संदेश देती हैं.
दीपावली तक लगातार जारी रहेगा जांच अभियान
कोल्ड स्टोरेज में 1500 किलो धनिया और लाल मिर्च पाउडर को सीज करने के बाद विभाग अलर्ट मोड पर है. खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि त्योहार तक यह विशेष जांच अभियान जिले के विभिन्न इलाकों में लगातार जारी रहेगा. आमजन की सेहत से खिलवाड़ रोकने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रतिष्ठानों और गोदामों का सघन निरीक्षण और दंडात्मक कार्रवाई आगे भी की जाएगी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan
First Published :
October 31, 2026, 08:15 IST



