Entertainment

पिता देवा को याद कर भावुक हुए बेटे श्रीकांत, लिखा इमोशनल नोट, बोले- आपका साथ हमेशा याद रहेगा

नई दिल्ली: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर देवा के निधन से उनके परिवार को गहरा झटका लगा है. इस मुश्किल समय में फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों और करीबियों ने परिवार का साथ दिया. अब उनके बेटे और म्यूजिक डायरेक्टर श्रीकांत देवा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया है.

उन्होंने कहा कि पिता के निधन के बाद लोगों ने जिस तरह प्यार और समर्थन दिखाया, उसे उनका परिवार हमेशा याद रखेगा.

श्रीकांत देवा ने किया इमोशनल पोस्ट

श्रीकांत देवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार की ओर से एक इमोशनल नोट शेयर किया. इसमें उन्होंने सिनेमा जगत से जुड़े सभी लोगों का दिल से आभार जताया. उन्होंने एक्टर्स, डायरेक्टर्स, म्यूजिक डायरेक्टर्स, म्यूजिशियंस, गीतकारों और गायकों को धन्यवाद कहा. इसके साथ ही उन्होंने पीआरओ, मीडिया चैनलों, पत्रकारों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दूसरे लोगों का भी शुक्रिया अदा किया.

श्रीकांत ने लिखा, ‘हमारे परिवार की ओर से उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया, जो इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े रहे.’ उन्होंने कहा कि पिता को श्रद्धांजलि देने और परिवार के प्रति प्यार दिखाने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आए. सभी की मौजूदगी और समर्थन ने परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत दी.

पिता के लिए लोगों का प्यार देखकर भावुक हुआ परिवार

श्रीकांत ने अपने नोट में आगे बताया कि लोगों की प्रार्थनाओं, प्यार भरे शब्दों और श्रद्धांजलि से परिवार को सुकून मिला. पिता के लिए लोगों का सम्मान और प्यार देखकर पूरा परिवार भावुक है. उन्होंने कहा कि यह अपनापन उन रिश्तों और यादों को दिखाता है, जो उनके पिता ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने लंबे करियर के दौरान बनाए थे. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की हर छोटी-बड़ी मदद और समर्थन के लिए उनका परिवार हमेशा आभारी रहेगा. पिता की विरासत का सम्मान करने और इस मुश्किल वक्त में परिवार के साथ खड़े रहने के लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया.

 म्यूजिक डायरेक्टर देवा का निधन

बता दें कि तमिल सिनेमा के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर देवा का 17 अक्टूबर को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था. वह 75 साल के थे. उनके निधन की खबर से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी. देवा को ‘तेनिसाई थेंदरल’ के नाम से भी जाना जाता था.

देवा का जन्म 20 नवंबर 1950 को हुआ था. उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की 400 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक दिया था. उनके करियर की कई बड़ी फिल्मों में रजनीकांत की ‘अन्नामलाई’, ‘अरुणाचलम’ और ‘बाशा’ शामिल हैं. उन्होंने साल 1986 में तमिल फिल्म ‘माटुकारा मन्नारू’ से अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी. अपने काम और संगीत के जरिए उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj