किसी ने कहा गॉडफादर, तो किसी की पलट गई पूरी जिंदगी, संजय गुप्ता के निधन से टूटे बॉलीवुड स्टार्स ने जताया शोक

Last Updated:October 31, 2026, 16:20 IST
Sanjay Gupta Passes Away: संजय गुप्ता के निधन के बाद बॉलीवुड सितारों ने उन्हें याद करते हुए कई इमोशनल पोस्ट शेयर किए. मीका सिंह ने उन्हें अपना गॉडफादर बताया, तो हंसल मेहता ने मुश्किल दौर में मिले उनके साथ को याद किया. वहीं, संजय दत्त, अनुपम खेर और सुनील शेट्टी ने भी उनसे जुड़ी खास यादें साझा कीं.
Celebs Tributes to Sanjay Gupta:फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक का माहौल है. उनके जाने से संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अनुपम खेर और मीका सिंह समेत कई सितारों को गहरा दुख पहुंचा है. सभी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया और उनके साथ बिताए पलों को साझा किया. किसी ने उन्हें अपना भाई और करीबी दोस्त बताया, तो किसी ने करियर के मुश्किल दौर में मिले उनके सपोर्ट को याद किया. सितारों के इन पोस्ट से पता चलता है कि संजय गुप्ता उनके लिए कितने खास थे. (फोटो साभार-IMDB)
अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी संजय गुप्ता के निधन पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि वह अब भी इस खबर को मानने की कोशिश कर रहे हैं. सुनील ने बताया कि दोनों ने साथ में कई दिन बिताए, फिल्में बनाईं, हंसी-मजाक किया और कई यादें बनाई. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उन्हें अपने दोस्त के लिए इस तरह पोस्ट लिखना पड़ेगा. सुनील के मुताबिक, संजय की कमी उन्हें हमेशा महसूस होगी.
संजय दत्त ने अपने करीबी दोस्त संजय गुप्ता को याद करते हुए एक्स पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने उन्हें अपना भाई बताया और लिखा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि वह इस दुनिया में नहीं रहे. संजय दत्त ने साथ बिताए सालों और पुरानी यादों को याद किया. उन्होंने बताया कि दोनों हाल ही में ‘कांटे 2’ को लेकर बात कर रहे थे. संजय दत्त ने वादा किया कि वह अपने दोस्त के इस सपने को जरूर पूरा करेंगे. दोनों ने ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’ और ‘जिंदा’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था.
Add as Preferred Source on Google
अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर संजय गुप्ता की तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया. उन्होंने बताया कि वह स्टॉकहोम में थे, जब सुबह उठते ही उन्हें अपने दोस्त के निधन की खबर मिली. अनुपम ने संजय को जिंदादिल इंसान और सिनेमा से बेहद प्यार करने वाला फिल्ममेकर बताया. उन्होंने कहा कि संजय को फिल्मों का चलता-फिरता ज्ञानकोश कहा जा सकता था. उनसे फिल्मों के बारे में कुछ भी पूछा जा सकता था.
अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने संजय गुप्ता के साथ दो फिल्मों में काम किया था. उनके परिवार में भी संजय की खास जगह थी. अनुपम के मुताबिक, जब भी दोनों मिलते थे, संजय उनसे कहते थे कि हमें साथ में काम करना चाहिए. करीब एक साल पहले हुई आखिरी मुलाकात में भी उन्होंने यही बात कही थी. अनुपम ने संजय के घर हुई होली पार्टी और उनके साथ बिताए पलों को भी याद किया. उन्होंने ‘कांटे’ और ‘शूटआउट’ सीरीज की फिल्मों को अपनी पसंदीदा फिल्मों में शामिल बताया.
डायरेक्टर हंसल मेहता ने भी संजय गुप्ता के निधन पर भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपना इकलौता बॉस और प्यारा दोस्त बताया. हंसल ने लिखा कि दोनों ने साथ में कई अच्छे और बुरे दौर देखे. उन्होंने बताया कि जब वह अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब संजय ने उनका हाथ थामा था. हंसल ने यह भी बताया कि उनकी पहली और इकलौती रोलेक्स घड़ी संजय ने उन्हें दी थी. आज भी वह घड़ी उनकी कलाई पर है और वह इसे कभी उतारना नहीं चाहते.
सिंगर मीका सिंह ने संजय गुप्ता को अपना बड़ा भाई और गॉडफादर बताया. उन्होंने लिखा कि संजय ने उन्हें बॉलीवुड में पहला बड़ा मौका दिया था. मीका उनके प्यार, गाइडेंस और सपोर्ट के लिए हमेशा आभारी रहेंगे. बता दें कि साल 2007 में रिलीज हुई संजय गुप्ता की फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ के गाने ‘गणपत’ से मीका को बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली थी. इस गाने में विवेक ओबेरॉय नजर आए थे.
डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने भी संजय गुप्ता के निधन पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. संजय गुप्ता के निधन से उनके साथ काम कर चुके कलाकार और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें याद कर रहे हैं. उनके काम, दोस्ती और लोगों के साथ बनाए रिश्तों को सितारों के ये पोस्ट बयां करते हैं.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 31, 2026, 16:20 IST


