मार्नस लाबुशेन का करियर अब खत्म, ऑस्ट्रेलियाई टीम अब नहीं करेगी बर्दास्त, 3 साल से बने हुए हैं जी का जंजाल

होमखेलक्रिकेट
लाबुशेन का करियर खत्म, ऑस्ट्रेलियन टीम अब नहीं करेगी बर्दास्त, बने जी का जंजाल
Last Updated:November 01, 2026, 12:48 IST
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन साउथ अफ्रीका दौरे पर बुरी तरह से फ्लॉप रहे. लाबुशेन केपटाउन टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ 4 रन ही बना पाए. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लाबुशेन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है और माना जा रहा है कि अब उनका टेस्ट करियर खत्म होने की कगार पर है.ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्नस लाबुशेन
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टेस्ट में 176 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से सीरीज भी गंवा दी. केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को चौथी पारी में जीत के लिए 288 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन वह 111 रन पर ही ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया की पूरी बल्लेबाजी लाइनअप इस मैच में फ्लॉप रही, और खासतौर पर टीम के अनुभवी खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने बेहद निराश किया. लाबुशेन दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ 4 रन ही बना सके.
मार्नस लाबुशेन के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह माना जा रहा है कि अब उनका टेस्ट करियर समाप्त हो गया है. लाबुशेन पिछले तीन साल से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे में यह लगभग तय है कि अगली सीरीज में उन्हें टीम में मौका नहीं मिलेगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ समाप्त हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में लाबुशेन के प्रदर्शन की बात करें तो वह 6 पारियों में सिर्फ 131 रन ही बना पाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 39 रन रहा.
स्टीव स्मिथ के उत्तराधिकारी माने जाते थे लाबुशेन
करियर के शुरुआती दौर में लाबुशेन को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में स्टीव स्मिथ का विकल्प माना जा रहा था. उन्होंने खास तौर पर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार दमदार खेल का प्रदर्शन किया. लाबुशेन ने अपनी शुरुआती 74 पारियों में 11 शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया को कई यादगार टेस्ट में जीत दिलाई, लेकिन पिछले तीन साल में लाबुशेन की बात करें तो उन्होंने 49 पारियों में एक भी शतक नहीं लगाया है.
कैसा है लाबुशेन का टेस्ट करियर?
मार्नस लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पाकिस्तान के खिलाफ साल 2018 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. डेब्यू के बाद से लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया के लिए 68 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 42.64 की औसत से 4861 रन बनाए हैं. टेस्ट करियर में लाबुशेन ने 11 शतक के साथ 25 अर्धशतक लगाया है. टेस्ट के अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में 72 मैचों में 2 शतक और 13 अर्धशतक के साथ कुल 1980 रन बनाए हैं.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 01, 2026, 12:48 IST



