‘सिकंदर’ से लेकर ‘टाइगर 3’ तक, सलमान खान की पिछली 5 फिल्मों को घर बैठे करिए एंजॉय, OTT पर सभी हैं मौजूद

Last Updated:November 01, 2026, 16:31 IST
बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं. अगर आप उनके फैन हैं और उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्मों को घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मूवीज ओटीटी पर मौजूद हैं. ‘सिकंदर’ के हाई-ऑक्टेन एक्शन से लेकर ‘टाइगर 3’ के स्पाई थ्रिलर तक, सलमान खान की पिछली 5 फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छाई हुई हैं. जानिए ये सभी फिल्में किस-किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए उपलब्ध हैं.
नई दिल्ली. सुपरस्टार सलमान खान अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्मों का बेसब्री से फैंस का इंतजार रहता है. आज हम आपको सलमान की पिछली 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. अगर आप भाईजान के पक्के फैन हैं और उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. उनकी ये 5 फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धमाल मचा रही हैं. यहां पर पढ़िए पूरी लिस्ट.
सिकंदर: एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा है, जिसमें सलमान खान एक नए और बेहद इंटेंस अवतार में नजर आए हैं. फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. इसमें पारिवारिक रिश्तों, बदले की आग और जबरदस्त एक्शन सीन्स का तड़का लगाया गया है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. सलमान खान की यह यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध है. (फोटो साभार: IMDb)
टाइगर 3: स्पाई यूनिवर्स की इस ब्लॉकबस्टर एक्शन थ्रिलर में सलमान खान ने एक बार फिर रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर उर्फ टाइगर के किरदार में वापसी की है. फिल्म में उनके साथ जोया के रोल में कैटरीना कैफ नजर आती हैं. वहीं, विलेन का किरदार इमरान हाशमी ने निभाया है. देशप्रेम, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर यह कहानी फैंस को स्क्रीन से बांधे रखती है. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है. (फोटो साभार: IMDb)
Add as Preferred Source on Google
किसी का भाई किसी की जान: यह एक एक्शन-कॉमेडी और फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें सलमान खान लीड रोल में हैं. कहानी अपने भाइयों और प्यार की रक्षा करने वाले एक बड़े भाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अहिंसा में विश्वास रखता है लेकिन परिवार पर आंच आने पर सख्त कदम उठाता है. फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाग गिल और राघव जुयाल जैसे सितारे हैं. सलमान खान की इस मूवी को आप जी5 पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
अंतिम-द फाइनल ट्रुथ: महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी इस क्राइम-एक्शन फिल्म में सलमान खान ने सख्त सिख पुलिस ऑफिसर राजवीर सिंह का किरदार निभाया है. फिल्म में उनके साथ आयुष शर्मा एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं. कानून और अपराध के बीच की जंग पर बनी इस मूवी को दर्शकों ने काफी सराहा था. सलमान खान की यह मूवी जी5 पर देखने के लिए उपलब्ध है. (फोटो साभार: IMDb)
राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई: इस फिल्म का डायरेक्शन प्रभुदेवा ने किया था. यह एक आउट-एंड-आउट एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इसमें सलमान खान ‘राधे’ नाम के एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रोल में हैं, जो मुंबई शहर में फैले ड्रग माफिया को खत्म करने का मिशन हाथ में लेता है. फिल्म में दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी अहम किरदारों मे हैं. यह फिल्म जी5 पर मौजूद है. (फोटो साभार: IMDb)
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
November 01, 2026, 16:31 IST



