Rajasthan

श्रीगंगानगर में नकली घी का करोड़ों का खेल बेनकाब,1.23 करोड़ का 16 हजार लीटर माल जब्त, तीन गिरफ्तार

Last Updated:November 01, 2026, 18:20 IST

Sriganganagar Fake Ghee Seized: श्रीगंगानगर पुलिस ने त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अनन्या ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम से 1.23 करोड़ रुपए कीमत का 16,394 लीटर नकली घी जब्त किया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी और मारुति वैन भी जब्त की है.Amazon Prime DayTop Deals Insideश्रीगंगानगर में नकली घी का करोड़ों का कारोबार पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तारZoom

श्रीगंगानगर. त्योहारी सीजन से पहले राजस्थान में मिलावटखोरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, श्रीगंगानगर पुलिस ने नकली घी के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए करीब 1.23 करोड़ रुपए कीमत का नकली घी बरामद किया है. पुलिस ने अनन्या ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम पर कार्रवाई करते हुए 16 हजार 394 लीटर नकली घी जब्त किया. इस मामले में पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही भारी मात्रा में नकदी और एक मारुति वैन भी जब्त की गई है, पुलिस की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार, श्रीगंगानगर पुलिस को नकली घी के कारोबार को लेकर इनपुट मिले थे. इसके बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अनन्या ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम पर दबिश दी. यहां तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली घी बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से कुल 16,394 लीटर घी जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.23 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इतनी बड़ी मात्रा में नकली घी मिलने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई. प्रारंभिक कार्रवाई में सामने आया कि गोदाम में बड़े स्तर पर नकली घी का स्टॉक रखा हुआ था. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह घी कहां से तैयार होकर आया था और इसे किन-किन स्थानों पर सप्लाई किया जाना था.

तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी और वैन भी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने गोदाम से नकली घी के अलावा भारी मात्रा में नकदी भी बरामद की है. इसके साथ ही एक मारुति वैन को भी जब्त किया गया है. आशंका है कि इस वाहन का इस्तेमाल घी की सप्लाई या परिवहन के लिए किया जाता होगा. हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. त्योहारों के दौरान मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है. ऐसे में मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं, नकली घी का इस्तेमाल मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री तैयार करने में किए जाने की आशंका रहती है, इससे लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है. जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नकली घी के इस कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसकी सप्लाई किन इलाकों में की जा रही थी. पुलिस की जांच के बाद इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ganganagar,Ganganagar,Rajasthan

First Published :

November 01, 2026, 18:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj