पुष्कर मेले में ऊंटों का ऐसा होता है श्रृंगार कि दुल्हन का लुक भी पड़ जाए फीका, जानें सजावट के पीछे का खर्च

Last Updated:November 02, 2026, 13:02 IST
Pushkar Pashu Mela: पुष्कर पशु मेले की तारीख नजदीक आते ही मेले की रौनक दिखनी शुरू हो गई है. पुष्कर के बाजारों में ऊंट और घोड़ों के श्रृंगार के लिए कई तरह की वैरायटियां आ चुकी है. ऊंट का सामान्य श्रृंगार करवाने में करीब 20 से 22 हजार रुपये तक खर्च आता है. वहीं बेहतर और फूल श्रृंगार करवाने पर इसकी कीमत 25 से 30 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक पहुंच सकती है.
ख़बरें फटाफट
अजमेर. राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले की तारीख नजदीक आते ही मेले की रौनक दिखनी शुरू हो गई है। पुष्कर के बाजारों में ऊंट और घोड़ों के श्रृंगार के लिए कई तरह की वैरायटियां आ चुकी है. खास बात यह है कि पुष्कर मेले में ऊंटों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है. सिर से लेकर पैर तक रंग-बिरंगे आभूषण, गोरबंद, घुंघरू, जाली और फूलों से ऊंट का श्रृंगार किया जाता है.
पुष्कर मेले में ऊंटों को दुल्हन की तरह सजाने के लिए विशेष प्रकार के श्रृंगार के सामान की मांग रहती है. पशुओं के श्रृंगार की दुकान लगाने वाले राजेंद्र प्रताप बताते हैं कि ऊंट का सामान्य श्रृंगार करवाने में करीब 20 से 22 हजार रुपये तक खर्च आता है. वहीं बेहतर और फूल श्रृंगार करवाने पर इसकी कीमत 25 से 30 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक पहुंच सकती है. यह पूरी तरह सामान की गुणवत्ता और पसंद पर निर्भर करता है.
दुल्हन का श्रृंगार भी फीका पड़ जाता हैदुकानदार आगे बताते हैं कि ऊंट के श्रृंगार में कई तरह के पारंपरिक आभूषण और सजावटी सामान इस्तेमाल किए जाते हैं. इसमें ऊंट का प्लान, परची, गोरबंद, जाली, ताल पेटी, नेवरी, गलामी, घुंघरू और फूलों के गजरे सहित कई तरह की वस्तुएं शामिल होती हैं. इन सभी सामानों को ऊंट के अलग-अलग हिस्सों पर सजाया जाता है. रंग-बिरंगे पारंपरिक आभूषणों और फूलों से सजा ऊंट मेले में आकर्षण का केंद्र बन जाता है. कई बार ऊंट का पूरा श्रृंगार इतना भव्य होता है कि उसके सामने दुल्हन का श्रृंगार भी फीका नजर आने लगता है.
घोड़ी के श्रृंगार के सामन की कई तरह की वैरायटी उपलब्धदुकानदार बताते हैं कि उनकी दुकान पर ऊंटों के साथ घोड़ों और घोड़ियों के श्रृंगार का भी सामन उपलब्ध है. घोड़ी को सजाने के लिए नॉर्मल सामान करीब 8 से 10 हजार रुपये में उपलब्ध हो जाता है. वहीं अच्छी गुणवत्ता और आकर्षक डिजाइन वाला श्रृंगार खरीदने पर 20 से 25 हजार रुपये तक खर्च होते हैं. दुकानदार बताते हैं कि पुष्कर मेले में महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार सहित देश के अलग-अलग राज्यों से व्यापारी और पशुपालक पहुंचते हैं. वे यहां पारंपरिक श्रृंगार का सामान खरीदकर अपने साथ ले जाते हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
November 02, 2026, 13:02 IST



