नमन धीर ने छोड़ा अभिषेक-संजू-ईशान को पीछे, बने इंपैक्ट प्लेयर ऑफ सीरीज, 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन, कोच की गुडबुक में नाम

होमखेलक्रिकेट
नमन धीर ने छोड़ा अभिषेक-संजू-ईशान को पीछे, बने इंपैक्ट प्लेयर ऑफ सीरीज
Last Updated:November 02, 2026, 15:17 IST
naman नमन धीर ने अपने करियर की दूसरी सीरीज में ऐसा इंपैक्ट छोड़ा जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती रहेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी ऑफस्पिन गेंदबाजी चर्चे में थी तो न्यूजीलैंड में उनका हर मैच में बल्ले से अहम योगदान देना फैंस को अभी तक याद है. नमन धीर को तमाम क्रिकेट पंडित एक बेहतरीन फिनिशर के तौर पर देख रहे है.नमन धीर को गंभीर ने चुना इंपैक्ट प्लेयर आफ सीरीज
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज शुरु होने से पहले अगर फैंस से पूछा जाता कि कौन सा खिलाड़ी भारत के लिए ट्रंपकॉर्ड बनेगा तो ज्यादातर अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन या ईशान किशन का नाम लेते पर सीरीज खत्म होने के बाद एक ऐसे खिलाड़ी का नाम सबकी जुबान पर है जो हर मैच में टीम के लिए अहम योगदान देता रहा और इसीलिए इस खिलाड़ी को भारतीय ड्रेसिंग रूम में अलग तरीके का सम्मान मिला.
नमन धीर ने अपने करियर की दूसरी सीरीज में ऐसा इंपैक्ट छोड़ा जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती रहेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी ऑफस्पिन गेंदबाजी चर्चे में थी तो न्यूजीलैंड में उनका हर मैच में बल्ले से अहम योगदान देना फैंस को अभी तक याद है. नमन धीर को तमाम क्रिकेट पंडित एक बेहतरीन फिनिशर के तौर पर देख रहे है.
पहले विदेशी दौरे में छा गए नमन
पंजाब लीग में धमाल करने के बाद एक ऑलराउंडर के तौर पर टीम में आए नमन धीर पहली बार किसी विदेशी टूर पर खेलने गए थे. उन्होंने नंबर-6 या उससे निचले क्रम पर बैटिंग की, फिर भी सीरीज में भारत के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उनसे काफी कम गेंदबाजी करवाई गई. पूरी सीरीज में दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज नमन ने सिर्फ 2 ओवर फेंके.. न्यूजीलैंड की तुलना में उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बॉलिंग में अधिक मौके मिले थे. बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन के चलते कहा जाने लगा कि टीम इंडिया को रवींद्र जडेजा का सबसे बढ़िया रिप्लेसमेंट मिल गया है. न्यूजीलैंड टूर की बात करें तो नमन धीर ने सभी पांच टी20 मैच खेले, लेकिन गेंदबाजी में सिर्फ 2 ओवर फेंके. मगर बल्लेबाजी से उन्होंने बड़ा अंतर पैदा किया. उन्होंने छठे, सातवें और आठवें क्रम पर भी बैटिंग की और 5 पारियों में 200 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 138 रन बनाए. लोवर ऑर्डर में बैटिंग करते हुए भारत के लिए सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाना नमन धीर के लिए आसान नहीं रहा, क्योंकि लोवर ऑर्डर में खेलने को बहुत कम गेंद मिलती हैं.
नमन धीर ने 10 दिन में दो फॉर्मेट में किया डेब्यू. (BCCI X)
बतौर बल्लेबाज क्या है खास?
नमन धीर ने जिस तरह से निचले क्रम में आकर टीम के लिए रन बनाए वो इस बात की तरफ इशारा करता है कि उनके अंदर मैच की परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करने की अद्भुत छमता है. क्रीज पर गजब का संतुलन और बिना ज्यादा मूवमेंट के बॉलर बड़े शॉट्स खेलने की महारत उनको एक बेहतर फिनिशर बनाता है. उनका पसंदीदा एरिया एक्स्ट्रा कवर और लांगआन का एरिया है जहां न्यूजीलैंड दौरे पर ढेरो रन बनाए. 5 मैचों में 13 चौके और 8 छक्के लगाने वाले नमन धीर ने अपनी जगह काफी हद तक पक्की करने में कामयाब रहे है.
About the AuthorRajeev MishraAssociate editor
राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 02, 2026, 15:17 IST



