Rajasthan

तीसरे चरण के लिए 3 नवंबर को 27 जिलों में मतदाता चुनेंगे गांवों की सरकार

जयपुर. राजस्थान में गांवों की सरकार चुनने के लिए तीसरे चरण की चुनावी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सोमवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है. मंगलवार को सूबे के 27 जिलों की 116 पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान होगा. मतदान सुबह 7 बजे से शाम को 6 बजे तक चलेगा. इस चरण में 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार 567 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

तीसरे चरण का चुनावी दायरा कितना बड़ा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 27 जिलों की 3716 ग्राम पंचायतें इस चरण की चुनावी प्रक्रिया में शामिल होंगी. मतदान के लिए 11869 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं. इस चरण में जिला परिषद के 377 वार्ड और पंचायत समितियों के 2119 वार्डों के लिए कुल 9094 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जिला परिषद सदस्य के लिए 1305 और पंचायत समिति सदस्य के लिए 7789 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

महिला मतदाताओं की भागीदारी भी अहमतीसरे चरण में कुल 10681567 मतदाताओं में 5548472 पुरुष, 5133051 महिलाएं और 44 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या में अंतर करीब 4.15 लाख है. ऐसे में महिला मतदाताओं की भागीदारी भी चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी. ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय विकास, पानी, सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे.

34218 पदों के लिए वोट डाले जाएंगेतीसरे चरण में जिला परिषद सदस्य के 377, पंचायत समिति सदस्य के 2119, सरपंच के 3716 और वार्ड पंच के 34218 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे. मंगलवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग होगी. उसके बाद 5 नवंबर को ग्राम पंचों और सरपंचों के लिए वोटिंग होगी. इस चरण में कुल 40430 पदों के लिए 27 जिलों के निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया होगी. जहां निर्विरोध निर्वाचन हो गया है वहां वोटिंग नहीं होंगी. लेकिन इनकी संख्या बहुत कम है.

दो दिन में दो तरह से होगा मतदानतीसरे चरण में मतदान की प्रक्रिया दो अलग-अलग तारीखों में पूरी होगी. मंगलवार 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम से मतदान होगा. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा. इसके बाद 4 नवंबर को सरपंच और पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी. 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा. मतदान समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना होगी. 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा.

3.17 लाख कर्मचारी और 2.72 लाख पुलिसकर्मी जुटे हैं चुनाव संपन्न करवाने में
राजस्थान में चार चरणों में हो रहे पंचायत चुनाव को संपन्न कराने के लिए करीब 3,17,688 कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है. मतदानकर्मियों का चयन रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाता है और उन्हें प्रशिक्षण देकर जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं. वहीं चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 2,72,304 पुलिसकर्मियों की व्यवस्था की गई है.

11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों से भी दे सकते हैं वोटमतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए सहायता केंद्र, मतदाता सूची में नाम और बूथ की जानकारी तथा दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. मतदाता पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में आयोग की ओर से निर्धारित 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक के जरिए वोटर की पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी.

20 नवंबर को आएंगे जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के नतीजेसरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के नतीजे 5 नवंबर को मतदान समाप्त होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर घोषित होंगे. वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से होगी. इसके बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुखों और 27 नवंबर को पंचायत समितियों के प्रधानों का चुनाव कराया जाएगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj