Sports

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज शेड्यूल में बदलाव की संभावना, दिल्ली वनडे हो सकता है शिफ्ट

होमखेलक्रिकेट

IND vs SL ODI सीरीज शेड्यूल में बदलाव की संभावना, दिल्ली वनडे हो सकता है शिफ्ट

Last Updated:November 03, 2026, 00:46 IST

ind vs sl odi series: फैंस विराट कोहली को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए एक बार फिर देखने के लिए उत्साहित हैं. कोहली को उनके घरेलू मैदान पर इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते देखने का यह आखिरी मौका भी हो सकता है. हालांकि, 13 दिसंबर को होने वाला यह वनडे मुकाबला कहीं और शिफ्ट हो सकता है. डीडीसीए ने बीसीसीआई को चिट्ठी लिखी है.Amazon Prime DayTop Deals InsideIND vs SL ODI सीरीज शेड्यूल में बदलाव की संभावना, दिल्ली वनडे हो सकता है शिफ्टZoomभारत बनाम श्रीलंका दिल्ली वनडे हो सकता है शिफ्ट.

नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में होने वाली वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही कार्यक्रम में बदलाव की नौबत आ गई है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन अब इसके दिल्ली से बाहर शिफ्ट होने की मांग की जा रही है. यह मांग किसी और ने नहीं, बल्कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से की है. इसकी सबसे बड़ी वजह दिल्ली में इस दौरान रहने वाला प्रदूषण का स्तर बताया जा रहा है.

प्रदूषण की वजह से बोर्ड नहीं लेना चाहता जोखिमक्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया, ‘डीडीसीए ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर तय तारीख पर मैच की मेजबानी करने में असमर्थता जताई है. बोर्ड ने इसके पीछे कई कारण बताए हैं. इनमें दिल्ली की खराब हवा के साथ अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहा मरम्मत का काम भी शामिल है.’ हालांकि, डीडीसीए की सबसे बड़ी चिंता प्रदूषण को लेकर है.

दिल्ली में सर्दियों के दौरान हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो जाती है. पिछले साल दिसंबर में राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 351 दर्ज किया गया था. इस साल 2 नवंबर को भी प्रदूषण का स्तर इसी के आसपास पहुंच गया था. ऐसे में डीडीसीएस इस बार किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता. बोर्ड से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि स्टेडियम में मरम्मत का काम होने से ज्यादा चिंता दिल्ली के एक्यूआई को लेकर है. डीडीसीए को डर है कि खराब हवा के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है.

खेले जाने हैं तीन वनडे मैचभारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अभी तक 13 दिसंबर को दिल्ली में होना तय है. इसके बाद दूसरा वनडे 16 दिसंबर को बेंगलुरु और तीसरा मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाना है. अगर दिल्ली का मैच दूसरी जगह शिफ्ट होता है तो बीसीसीआई को सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 03, 2026, 00:46 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj