रात 10:30 बजे अचानक होटल से उठने लगा धुआं, देखते ही देखते आग की लपटों में घिरा मिष्ठान भंडार, लाखों का नुकसान

Last Updated:November 02, 2026, 12:26 IST
Banswara News: बांसवाड़ा जिले के शेरगढ़ कस्बे में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से एक मिष्ठान भंडार में भीषण आग लग गई. रात करीब 10:30 बजे दुकान से धुआं उठता देख संचालक विजयपाल ने ग्रामीणों को बुलाया. लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन पूरी दुकान जलकर राख हो गई. शुरुआती आकलन के अनुसार चार फ्रिज, फर्नीचर और दीपावली के सामान सहित करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ.
ख़बरें फटाफट
दीपावली की तैयारी के बीच मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग
बांसवाड़ा: बांसवाड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है. जिले के शेरगढ़ कस्बे में प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. इस अग्निकांड में पीड़ित व्यवसायी को करीब 20 लाख रुपये से अधिक काआर्थिक नुकसान हुआ है.
मिली जानकारी के अनुसार, ब्यावर निवासी विजयपाल वर्ष 2020 से शेरगढ़ में पुलिस चौकी के ठीक सामने किराए पर मिष्ठान भंडार चला रहे थे. शनिवार की रात करीब 10:30 बजे अचानक दुकान के वेंटिलेटर से तेज धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया. जब लोग बाहर निकलकर आए, तो दुकान आग की लपटों में घिरी हुई थी.
शॉर्ट सर्किट से भड़की आगआग का विकराल रूप देखते ही पीड़ित विजयपाल ने सबसे पहले समझदारी दिखाते हुए दुकान का मुख्य बिजली स्विच बंद किया और बचाव के लिए शोर मचाकर आस-पास के ग्रामीणों को इकट्ठा किया. आधी रात को आग की सूचना और चीख-पुकार सुनकर आसपास के घरों में सो रहे ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़. ग्रामीणों ने तुरंत बाल्टियों से पानी डालना और मिट्टी फेंककर लपटों पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उस पर तुरंत काबू पाना असंभव हो गया. देखते ही देखते पूरी होटल जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई.
20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का सीधा नुकसानअग्निकांड के कारण दुकानदार का सबकुछ तबाह हो गया. पीड़ित व्यापारी विजयपाल के अनुसार, आगामी दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दुकान में भारी मात्रा में मिठाई बनाने का कच्चा सामान, मावा और अन्य सामग्रियां स्टोर करके रखी थीं. आग की इस घटना में दुकान के अंदर रखे 4 बड़े डीप फ्रीजर, कीमती फर्नीचर और त्योहार का पूरा स्टॉक जलकर खाक हो गया. इस हादसे में कुल मिलाकर 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का सीधा नुकसान हुआ.
कड़ी मेहनत कर बनाई गई दुकान मिनटों में स्वाहात्योहार के ठीक पहले हुए इस भीषण हादसे से पीड़ित व्यवसायी और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बीते कई सालों से कड़ी मेहनत कर बनाई गई दुकान मिनटों में स्वाहा हो जाने से क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में भी शोक और चिंता की लहर है. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके का मुआयना किया है. पीड़ित और स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार एवं जिला प्रशासन से आर्थिक मदद व उचित मुआवजा प्रदान करने की पुरजोर मांग की है ताकि पीड़ित परिवार अपने व्यवसाय को पुनः खड़ा कर सके.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Banswara,Rajasthan
First Published :
November 02, 2026, 12:26 IST



