Sports

IND A vs NZ A: यशस्वी जायसवाल ने ठोक दिए 155 रन, ध्रुव जुरेल की भी सेंचुरी, ड्रॉ हुए मैच में कौन-कौन चमका?

होमखेलक्रिकेट

यशस्वी ने ठोक दिए 155 रन, जुरेल की भी सेंचुरी, ड्रॉ हुए मैच में कौन-कौन चमका?

Last Updated:November 03, 2026, 09:01 IST

IND A vs NZ A Unofficial Test Match: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से बेहद अहम न्यूजीलैंड सीरीज से ठीक पहले यशस्वी जायसवाल ने अपनी खोई लय पा ली है. पहले अभ्यास मैच में सिर्फ 17 और 5 रन बनाने वाले यशस्वी ने आज ड्रॉ पर खत्म हुए दूसरे प्रैक्टिस मैच की दूसरी पारी में नाबाद 155 रन की पारी खेली, पहली पारी में वह 0 पर आउट हो गए थे. तीसरा और आखिरी अभ्यास मैच सात नवंबर से खेला जाएगा.यशस्वी ने ठोक दिए 155 रन, जुरेल की भी सेंचुरी, ड्रॉ हुए मैच में कौन-कौन चमका?Zoomदूसरे अभ्यास मैच में यशस्वी जायसवाल ने ठोके नाबाद 155 रन

क्राइस्टचर्च: 19 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच हुआ दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. पहली पारी में 0 पर आउट होने वाले यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में नाबाद 155 रन बनाकर लौटे. कप्तान ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में सेंचुरी जड़ी तो दूसरी पारी में यश राठौड़ के बल्ले से 100 रन की नॉटआउट पारी निकली. ड्रॉ रहे मैच में भारत को दो बार बल्लेबाजी का अभ्यास मिला तो न्यूजीलैंड ने दो बार बॉलिंग करके अपना फिटनेस टेस्ट किया. भारत ने पहली पारी में 346 रन बनाए तो न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए 424 रन ठोक दिए. दूसरी पारी में इंडिया ए ने 282/2 का स्कोर खड़ा किया. चलिए जानते हैं दूसरे अभ्यास मैच में कब-क्या हुआ? किसने कितने रन बनाए? कौन फ्लॉप रहा तो किसे स्टार माना जाए.

जायसवाल की 162 गेंद में 155 रन की पारीइंडिया ए ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 32 रन बनाए थे. ऐसे में जब आज भारत की पारी शुरू हुई तो पहले टीम ने न्यूजीलैंड की 46 रन की लीड खत्म की. यशस्वी जायसवाल ने अपने कल के स्कोर 20 रन से आगे खेलते हुए शानदार दमखम का परिचय दिया जबकि 11 रन पर नाबाद लौटे साई सुदर्शन अपने स्कोर में बिना कोई तब्दीली के आउट हो गए. अगले ही ओवर में देवदत्त पडिक्कल अपनी पहली ही बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए, जिन्होंने पहली इनिंग में 80 रन बनाए थे. यशस्वी जायसवाल ने 15 चौके और पांच छक्के जमाए.

यशस्वी जायसवाल का 150 रन बनाने के बाद सेलिब्रेशन

किस बल्लेबाज ने कितने रन बनाए?

बल्लेबाजपहली पारीदूसरी पारीयशस्वी जायसवाल0155*साई सुदर्शन4111देवदत्त पडिक्कल800यश राठौड़13100ध्रुव जुरेल105बैटिंग नहीं आई

मुकेश कुमार ने पांच तो सिराज ने लिए चार विकेटभारत के तेज गेंदबाजों मुकेश कुमार और मोहम्मद सिराज ने भी इस अनऑफिशियल टेस्ट मैच में अपनी खोई लय हासिल कर ली. मुकेश कुमार ने 29 ओवर में 87 रन देकर पांच विकेट लिए तो मोहम्मद सिराज ने 35 ओवरों में 118 रन देकर चार शिकर किए. न्यूजीलैंड की पारी का आकर्षण मैथ्यू बॉयल के 110 और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के 93 रन रहे. नौवें नंबर के बल्लेबाज फ्रेजर शीट ने 40, 10वें नंबर के बल्लेबाज जेडन लेनॉक्स ने नाबाद 32 और 11वें नंबर के बल्लेबाज जैराड मैकाय ने 33 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया.

तीसरे अनौपचारिक मैच से भी बाहर ऋषभ पंतखिंचाव (साइड स्ट्रेन) की समस्या से जूझ रहे ऋषभ पंत अब तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. ऐसे में वह सात से 10 नवंबर तक लिंकन में होने वाले तीसरे और आखिरी अनौपचारिक टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. पंत बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. मेजबान टीम के खिलाफ भारत ए के अनौपचारिक टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल होने से पहले उन्हें अनिवार्य फिटनेस परीक्षण पास करना होगा, जिसमें वह अभी तक सफल नहीं हुए हैं.

क्या टेस्ट सीरीज तक फिट हो जाएंगे ऋषभ पंत?भारत के इस स्टार विकेटकीपर बैटर को अक्टूबर में श्रीनगर में ईरानी कप मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक जड़ चुके 28 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज पंत के कुछ दिनों में दूसरा अनिवार्य फिटनेस परीक्षण पास करने पर सीधे वेलिंग्टन में टीम से जुड़ने की संभावना है.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल र…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 03, 2026, 09:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj