Rajasthan

Recipe: अब तक हल्दी की सब्जी ही खाई होगी, इसका अचार चखेंगे तो बार-बार मांगेंगे, जानें दादी-नानी के खजाने से निकली रेसिपी

Last Updated:November 03, 2026, 14:01 IST

Fresh Turmeric Pickle Recipe: सर्दियों में खाने की थाली में कच्ची हल्दी का अचार मिल जाए तो भोजन का स्वाद दोगुना हो जाता है. भीलवाड़ा की देवली बाई ने घर पर पारंपरिक तरीके से हल्दी का अचार बनाने की आसान रेसिपी बताई है. इस अचार को तैयार करने के लिए ताजी कच्ची हल्दी, सरसों का तेल, नमक, लाल मिर्च, राई, मेथी दाना, सौंफ और हींग की जरूरत होती है. सबसे पहले हल्दी को अच्छी तरह धोकर सुखाया जाता है, फिर छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लेते हैं. इसमें सभी मसाले मिलाने के बाद गर्म करके ठंडा किया हुआ सरसों का तेल डालते हैं. तैयार मिश्रण को साफ और सूखे कांच के जार में भरकर कुछ दिन धूप में रखना होता है. अचार में नमी न जाने दें और हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें. इस तरह घर पर तैयार कच्ची हल्दी का अचार दाल, रोटी और पराठों के साथ खाने का स्वाद बढ़ा सकता है.

भीलवाड़ा. सर्दियों के मौसम में खाने के साथ अचार मिल जाए तो भोजन का स्वाद और भी बढ़ जाता है. खासकर कच्ची हल्दी का अचार अपने चटपटे स्वाद और पारंपरिक अंदाज के लिए काफी पसंद किया जाता है. दादी-नानी के समय से घरों में बनाया जाने वाला यह अचार स्वाद के साथ-साथ अपनी खास खुशबू के लिए भी जाना जाता है. इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. कच्ची हल्दी, सरसों का तेल और घर में मौजूद कुछ मसालों की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. यदि साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए सही तरीके रखा जाए तो यह अचार लंबे समय तक इस्तेमाल करने के योग्य बना रहता है.

देवली बाई ने लोकल 18 कच्ची हल्दी का अचार बनाने की रेसिपी साझा करते हुए बताया कि सर्दी में हल्दी की आवक बाजार में तेज हो जाती है. हल्दी की कई प्रकार की डिश भी बनती है. कच्ची हल्दी का अचार भी सर्दी के मौसम में ही बनाया जाता है. हल्दी का अचार बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से ताजी और अच्छी गुणवत्ता वाली कच्ची हल्दी खरीदकर लाएं. अब हल्दी को अच्छी तरह धो लें ताकि उस पर लगी मिट्टी और गंदगी पूरी तरह साफ हो जाए. इसके बाद हल्दी को कपड़े से पोंछकर अच्छी तरह सुखा लें.

कच्ची हल्दी का अचार बनाने के लिए इन सामाग्रियों की पड़ेगी जरूरत

अचार बनाने वक्त ध्यान रखें कि हल्दी में बिल्कुल भी नमी नहीं रहनी चाहिए, क्योंकि नमी के कारण अचार जल्दी खराब हो सकता है. अब सूखी हल्दी को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों या पतले लंबे आकार में काट लें. इसके बाद एक साफ बर्तन में हल्दी डालें और इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, राई या सरसों की दाल, मेथी दाना, सौंफ और थोड़ा सा हींग मिलाएं. सभी मसालों को हल्दी के साथ अच्छी तरह मिला लें. अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. तेल को अच्छी तरह गर्म करने के बाद ठंडा होने दें. जब तेल सामान्य तापमान पर आ जाए तो इसे हल्दी और मसालों के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला दें.

ऐसे घर पर तैयार करें कच्ची हल्दी का अचार

अब तैयार अचार को पूरी तरह साफ और सूखे कांच के जार में भर दें. जार में इतना तेल जरूर रखें कि हल्दी के टुकड़े तेल में अच्छी तरह डूबे रहे. इसके बाद जार का ढक्कन बंद कर इसे कुछ दिनों तक धूप में रखें. बीच-बीच में साफ और सूखे चम्मच से अचार को हिलाते रहें, ताकि मसाले अच्छी तरह मिल जाएं. कुछ दिनों में हल्दी का अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा. इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें और अचार में नमी न जाने दें. जार को साफ और सूखी जगह पर रखें. इस तरह घर पर बना पारंपरिक हल्दी का अचार सर्दियों में दाल, रोटी, पराठे और भोजन के साथ खाने का स्वाद बढ़ा सकता है. खास बात यह है कि कच्ची हल्दी का अचार लम्बे समय तक खराब नहीं होता है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

November 03, 2026, 14:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj