लोगों की थाली तक पहुंचने से पहले पकड़ा गया 2520 किलो अचार, हरनी गांव में खाद्य विभाग की कार्रवाई, जानें मामला

Last Updated:November 03, 2026, 15:04 IST
Food Safety Department Action: हरनी गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2520 किलो कैरी का अचार सीज किया है. भारी मात्रा में अचार जब्त होने के बाद इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. विभाग की कार्रवाई के बाद खाद्य पदार्थों की शुद्धता और लोगों की सेहत को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अब जांच रिपोर्ट से पता चलेगा कि अचार निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है या नहीं.
ख़बरें फटाफट
हरनी गांव में छापा मारकर करीब 2520 किलोग्राम कैरी का अचार सीज किया
भीलवाड़ा – गर्मियों में तैयार किया गया कैरी का अचार, जो सालभर घरों की थाली का स्वाद बढ़ाता है, कहीं वही अचार आपकी सेहत के लिए खतरा तो नहीं बन रहा? भीलवाड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई ने अचार के कारोबार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. दीपावली के त्योहार के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत विभाग की टीम ने हरनी गांव स्थित राजश्री गृह उद्योग पर छापा मारकर करीब 2520 किलोग्राम कैरी का अचार सीज किया है.
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया और अचार का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा. इसके साथ ही प्रतिष्ठान संचालक को आवश्यक सुधार के लिए नोटिस भी जारी किया गया. इतनी बड़ी मात्रा में कैरी का अचार सीज किए जाने की कार्रवाई के बाद अब सभी की निगाहें इसकी जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं. आखिर अचार की गुणवत्ता कैसी है और इसमें खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना हो रही थी या नहीं, इसका खुलासा प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा.
निरीक्षण कर तेल, मसालों, मिठाइयों और केक के नमूने लिए गए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण कर तेल, मसालों, मिठाइयों और केक के नमूने लिए गए हैं.
रिपोर्ट में अचार की गुणवत्ता को लेकर क्या खुलासालिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, अजमेर भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल 2520 किलो कैरी का अचार सीज किए जाने की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है. अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में अचार की गुणवत्ता को लेकर क्या खुलासा होता है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Bhilwara,Rajasthan
First Published :
November 03, 2026, 15:04 IST



