Rajasthan

Sirohi News: खेत में अचानक दिखा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, देखकर ग्रामीणों के उड़े होश; 1 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Last Updated:November 03, 2026, 17:20 IST

Sirohi News: सिरोही के नितोड़ा गांव में रात के अंधेरे में खेत में 8 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. 50 किलो से ज्यादा वजनी मगरमच्छ को वन विभाग और रेस्क्यू रास्कल्स की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया और धनारी के वेस्ट बनास बांध में छोड़ दिया.

सिरोही. जिले के आबूरोड-स्वरूपगंज हाइवे के पास नितोड़ा गांव में रात्रि में ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया. यहां एक खेत के बीच अचानक 8 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया. खेत में इतने बड़े मगरमच्छ को देखकर आसपास मौजूद किसान और ग्रामीण घबरा गए. आबादी के पास नजर आए इस मगरमच्छ से लोगों को खतरा महसूस होने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई. जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के लिए वन्यजीव प्रेमी संगठन रेस्क्यू रास्कल्स के सदस्यों को बुलाया गया. सुरक्षा उपकरणों की मदद से टीम और वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद रात्रि में ही मगरमच्छ को रेस्क्यू किया.

रेस्क्यू रास्कल्स टीम के चिंटू यादव ने बताया कि नितोड़ा गांव के एक खेत में मवेशियों और किसानों की आवाजाही के दौरान रात में लोगों की नजर इस मगरमच्छ पर पड़ी. वन विभाग से जब इसकी सूचना मिली तो टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और सबसे पहले आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने के लिए कहा. इसके बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. मगरमच्छ बड़ा होने के कारण उसे काबू में करना आसान नहीं था, लेकिन टीम के सदस्यों ने सावधानी और सूझबूझ के साथ काम किया. चिंटू यादव ने बताया कि मगरमच्छ करीब 8 फिट लम्बा और 50 किलोग्राम से ज्यादा वजनी था.

टीम के इस मगरमच्छ को रेस्क्यू कर उसे वनकर्मियों की मौजूदगी में सुरक्षित धनारी के वेस्ट बनास बांध में छोड़ दिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. इस रेस्क्यू ऑपरेशन में रेस्क्यू रास्कल्स टीम के राहुल प्रजापत, यसस्वी सेन और मनोज राणा ने अहम भूमिका निभाई. वहीं वन विभाग की ओर से नाथूराम जी भी मौके पर मौजूद थे. इस बार मानसून में जिले में काफी कम बारिश हुई है ऐसे में जिले के कई तालाब और बंद सूखे पड़े हैं. नतीजतन पानी कम होने से इनमें रहने वाले मगरमच्छ आबादी इलाके की तरफ आ रहे हैं. टीम ने खेतों और पानी के आसपास काम करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं के दौरान किसी को नुकसान न पहुंचे.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Sirohi,Rajasthan

First Published :

November 03, 2026, 17:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj