शुभमन गिल कैसे पास करेंगे न्यूजीलैंड में इम्तिहान पास, डरा रहा है 7 साल पुराना इतिहास, टीम इंडिया को नहीं आता वनडे क्रिकेट रास

होमखेलक्रिकेट
शुभमन कैसे पास करेंगे न्यूजीलैंड में इम्तिहान पास, डरा रहा है पुराना इतिहास
Last Updated:November 03, 2026, 17:49 IST
india poor record in nz: ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. इतिहास के पन्ने पलटेंगे तो पाएंगे कि टीम इंडिया पिछले सात सालों से न्यूजीलैंड में कोई वनडे मैच नहीं जीती है. जी हां, भारत ने आखिरी बार फरवरी, 2019 में न्यूजीलैंड में वनडे मैच जीता था. वहीं कीवियों के घर पर वनडे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है.न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का वनडे क्रिकेट में बेहद खराब रिकॉर्ड
नई दिल्ली. फटाफट क्रिकेट में कोच गौतम गंभीर का फॉर्मूला जमकर चल रहा है और वर्ल्ड क्रिकेट उनको कापी करने की कोशिश भी कर रहा है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया ने सीरीज जीत कर एक मोमेंटम सेट कर दिया है पर अब बारी उस फॉर्मेट की है जिसमें धुरधंर तो टीम इंडिया में हैं पर न्यूजीलैंड में बतौर टीम भारत का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. वनडे क्रिकेट जिसमें तीन अलग तरीके के मोड़ आते है उसमें भारतीय टीम जीतने के लिए तरस जाती है. ये खतरा इस बार भी टीम के साथ होगा क्योंकि मेजबान टीम लगातार दो टी20 मैच जीतकर मोमेंटम अपनी तरफ करके वनडे सीरीज खेलने पहुंचा है और टीम में ज्यादातर वहीं खिलाड़ी हैं जो ऑकलैंड और हैमिल्टन में जीत के साक्षी बने थे.
चौथे और पांचवें टी20 में कीवी टीम ने पलटवार करते हुए भारत को शिकस्त दी. फिर भी टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से जीत ली. अब ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. इतिहास के पन्ने पलटेंगे तो पाएंगे कि टीम इंडिया पिछले सात सालों से न्यूजीलैंड में कोई वनडे मैच नहीं जीती है. जी हां, भारत ने आखिरी बार फरवरी, 2019 में न्यूजीलैंड में वनडे मैच जीता था. वहीं कीवियों के घर पर वनडे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है.
न्यूजीलैंड में निराश करने वाले टीम इंडिया के आंकड़े
अजहरुद्दीन हो, सौरव गांगुली हो या विराट कोहली सभी कप्तानों के लिए किवीलैंड में वनडे मैच जीतना टेढ़ी खीर रहा है. आंकड़ों पर नजर डाले तो न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड निराशजनक रहा है. भारत ने न्यूजीलैंड में अब तक 45 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने सिर्फ 14 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं न्यूजीलैंड ने अपने घर पर 26 मैचों में भारत को हराया है. 1 मैच टाई रहा है, जबकि 4 मैच नौ रिजल्ट रहे हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 123 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 63 मैचों में जीत मिली है, वहीं 52 बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. 7 मैच नो रिजल्ट रहे हैं और एक मुकाबला टाई रहा है.
भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर भी बिना फेयर के रिटायरमेंट लेने वाले बदकिस्मत खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं. गंभीर ने साल 2003 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने भारत के लिए कुल 242 मैच (58 टेस्ट, 147 वनडे, 37 टी20) खेले. गंभीर भी भारत की दो विश्व कप जीत (2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप) के हीरो रहे. उन्होंने दोनों विश्व कप के फाइनल में 75 और 97 रनों की यादगार पारियां खेलीं, लेकिन करियर के अंतिम चरण में चयनकर्ताओं ने गंभीर से मुंह फेल लिया और उन्होंने बिना फेयरवेल के साल 2018 में रिटायरमेंट ले ली.
साल 2020 और 2022 में मिली हार
2019 के बाद भारतीय टीम ने दो बार न्यूजीलैंड का दौरा किया है. इस दौरान भारत को वनडे सीरीज में कोई जीत नहीं मिली है. 2020 और 2022 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया. 2022 में पहला वनडे कीवी टीम ने जीता और फिर बाकी दोनों मैच बारिश में धुल गए. वहीं 2020 में न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ किया था. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में आखिरी वनडे मैच 3 फरवरी 2019 को जीता था. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 252 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 217 रन ही बना सकी थी. भारत ने 35 रनों से यह वनडे मैच जीता था.
About the AuthorRajeev MishraAssociate editor
राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 03, 2026, 17:49 IST



