Entertainment

19 साल के करियर में रणबीर कपूर के लिए कितना शुभ रहा नवंबर? फ्लॉप डेब्यू, 2 हिट—क्या ‘रामायण’ से चुकता होगा हिसाब?

Last Updated:November 03, 2026, 17:26 IST

रणबीर कपूर पर्दे पर श्रीराम बनकर आने वाले हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है. रणबीर कपूर को पर्दे पर भगवान राम के किरदार में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं. 2 दिन बाद बरसों का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा और रामायण से आखिरकार पर्दा उठ जाएगा. नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की 4000 करोड़ के मेगा बजट में बनी फिल्म थिएटर्स में दस्तक दे इससे पहले रणबीर कपूर की नवंबर में रिलीज हुई फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

नई दिल्ली. 5 नवंबर को रणबीर कपूर अपने करियर को एक नई दिशा देने जा रहे हैं. वो पहली बार पर्दे पर पौराणिक कथा का हिस्सा बनेंगे. भगवान राम का किरदार अदा करना किसी भी कलाकार के लिए चुनौती से कम नहीं है. रणबीर कपूर ने कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर साझा किया था कि जब उन्हें पहली बार ये रोल ऑफर हुआ था तो वो डर रहे थे. अब रामायण रणबीर के करियर को कौन सा मोड़ देती है ये तो 5 नवंबर के बाद ही पता चलेगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये महीना बॉलीवुड के रॉकस्टार के लिए काफी खास है. उन्होंने इसी महीने बॉलीवुड में कदम रखा था.

जी हां, नवंबर का महीना रणबीर कपूर के लिए सबसे खास महीना. ये वो महीना है जिससे उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. 19 साल पहले 9 नवंबर, 2007 को रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की सांवरिया से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म से सोनम कपूर ने भी इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन रणबीर और सोनम की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप साबित हुई थी.

‘सांवरिया’ की कहानी एक ऐसे युवक की थी, जो एक रहस्यमयी लड़की से प्यार करने लगता है. फिल्म अपने भव्य सेट, खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी और संगीत के लिए चर्चा में रही, लेकिन इसकी कहानी दर्शकों को बड़े स्तर पर सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं हो सकी. सांवरिया में संजय लीला भंसाली का जादू भी दर्शकों को थिएटर्स तक नहीं ला पाया.

Add as Preferred Source on Google

फिल्म का बजट लगभग 45 करोड़ रुपये बताया जाता है. इसके मुकाबले फिल्म ने भारत में करीब 20.92 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 39.13 करोड़ रुपये रहा. सांवरिया बॉक्स ऑफिस डिजास्टर साबित हुई थी.रणबीर और सोनम की पहली ही फिल्म महाबकवास निकली.

डेब्यू फिल्म के 2 साल बाद रणबीर कपूर की अजब प्रेम की गजब कहानी रिलीज हुई. इस फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आई थीं. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म एक फन और रोम-कॉम थी जिसे यंगस्टर्स ने काफी पसंद किया था. फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की केमिस्ट्री ने दिल जीत लिया था. इसके गाने चार्टबस्टर साबित हुए थे.

फिल्म का बजट करीब 44 करोड़ रुपये बताया जाता है. इसने भारत में लगभग 62.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 99.74 करोड़ रुपये रहा. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट माना गया. अजब प्रेम की गजब कहानी की सक्सेस ने रणबीर कपूर को चॉकलेटी हीरो के तौर पर स्थापित किया.

रणबीर कपूर की सबसे यादगार फिल्मों में ‘रॉकस्टार’ का नाम शामिल है. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा 11 नवंबर 2011 को रिलीज हुई थी. फिल्म में रणबीर के साथ नरगिस फाखरी नजर आई थीं, जबकि शम्मी कपूर भी अहम भूमिका में थे.

फिल्म का बजट लगभग 66 करोड़ रुपये बताया जाता है. इसके भारत नेट कलेक्शन का आंकड़ा करीब 68.62 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 108.70 करोड़ रुपये रहा. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को हिट माना गया. हालांकि वक्त के साथ रणबीर कपूर की रॉकस्टार को वो पहचान मिली जिसकी वो हकदार थी. आज इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ये फिल्म क्लासिक कल्ट की सूची में शामिल है.

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ में नजर आई थी. यह फिल्म 27 नवंबर 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसकी कहानी वेद और तारा के रिश्ते के जरिए इंसान की असली पहचान, सपनों और सामाजिक अपेक्षाओं के बीच के संघर्ष को सामने लाती है.’तमाशा’ का बजट करीब 87 करोड़ रुपये बताया जाता है. फिल्म ने भारत में लगभग 68.56 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 136.64 करोड़ रुपये रहा. बजट के हिसाब से तमाशा बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पाई. इसका बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट फ्लॉप रहा. हालांकि एक बार फिर इसे ओटीटी पर पहचान मिली.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

November 03, 2026, 17:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj