Rajasthan

Home Decoration Ideas: मेहमान देखते रह जाएंगे आपका घर, फूलों, दीयों और फेयरी लाइट्स से दें ऐसा शानदार लुक

Last Updated:November 04, 2026, 11:50 IST

Festive Home Decoration Ideas: त्योहारों के सीजन में घर की सजावट के लिए गेंदे के फूलों और फेयरी लाइट्स का उपयोग सबसे लोकप्रिय हो गया है. दीवारों पर फूलों की लड़ियों, सुनहरी रोशनी और पूजा स्थल की खास सजावट से घर का माहौल शांत व सुंदर बनता है. फूलों की प्राकृतिक रंगोली, पौधों पर लाइट्स और आम के पत्तों के तोरण मेहमानों के स्वागत के पारंपरिक तरीके हैं. एक्सपर्ट शालू तिवारी के अनुसार, सजावट में रंग-रोशनी का संतुलन जरूरी है और ताजे फूलों का इस्तेमाल त्योहार की रौनक को कई गुना बढ़ा देता है.

त्योहारों का मौसम शुरू होते ही घरों को सजाने-संवारने की तैयारियां भी तेज हो जाती हैं. इस बार घरों की सजावट में पारंपरिक अंदाज के साथ मॉडर्न टच का भी खास मेल देखने को मिल रहा है. गेंदे के फूलों की रंग-बिरंगी लड़ियों से लेकर फेयरी लाइट्स तक, सजावट के ये तरीके घर को खूबसूरत बनाने के साथ त्योहारों का खास माहौल भी तैयार कर रहे हैं.

दीवारों को सजाने के लिए गेंदे के फूलों की लड़ियों के साथ हल्की सुनहरी फेयरी लाइट्स लगाने का ट्रेंड इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है. पीले और नारंगी फूलों के साथ रोशनी का खूबसूरत मेल घर को आकर्षक और पारंपरिक लुक देता है. खास बात यह है कि कम खर्च में ही सजावट का शानदार नतीजा मिल जाता है, यही वजह है कि यह तरीका लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

सजावट से जुड़ी टिप्स और ट्रिक्स बताने वाली शालू के मुताबिक, दीवारों पर धार्मिक तस्वीरें लगाकर उनके आसपास खूबसूरत लाइटिंग करने से घर में शांत और सकारात्मक माहौल बनता है. खासतौर पर पूजा स्थल के आसपास की गई ऐसी सजावट त्योहारों की रौनक को और बढ़ा देती है. इसके अलावा, कलश, नारियल, मोर पंख और ताजे फूलों से भी घर को सजाया जा सकता है. इस तरह की सजावट प्रवेश द्वार और पूजा स्थल को आकर्षक लुक देने के साथ ही घर में शुभता और पारंपरिक रंग भी जोड़ती है.

Add as Preferred Source on Google

दिवाली पर घर की सजावट के लिए फूलों से बनी रंगोली भी लोगों की पसंद बनी हुई है. कई लोग फर्श या दीवारों के आसपास लाल और पीले गेंदे के साथ गुलाब के फूलों से गोल आकार की रंगोली बनाते हैं. इसके बीच में जलता हुआ दीया रखने से इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है. रंग-बिरंगे पाउडर की बजाय फूलों से बनी रंगोली न सिर्फ प्राकृतिक दिखती है, बल्कि इसकी खुशबू भी घर के माहौल को खास बना देती है. इस तरह के कई आसान और खूबसूरत तरीके अपनाकर दिवाली पर घर को आकर्षक और पारंपरिक लुक दिया जा सकता है.

घर के प्रवेश द्वार या बरामदे में रखे हरे-भरे पौधों के गमलों को फेयरी लाइट्स से सजाने का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है. हरियाली के बीच चमकती रोशनी घर को ताजगी भरा और आकर्षक लुक देती है. खासकर शाम के समय पौधों पर जगमगाती लाइट्स का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है और घर की सजावट में चार चांद लगा देता है.

दरवाजों और छत के किनारों को सजाने के लिए आम के पत्तों और फूलों से बने तोरण के साथ घंटियां और सजावटी लटकन लगा सकते हैं. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, तोरण को घर में सुख-समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है. इसके साथ ही यह घर के प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाने और मेहमानों के स्वागत का एक खूबसूरत पारंपरिक तरीका भी है.

घर की सजावट से जुड़ी एक्सपर्ट शालू तिवारी का कहना है कि सजावट करते समय रंगों और रोशनी के बीच सही संतुलन बनाए रखना जरूरी है. बिजली की लाइट्स लगाते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. वहीं, ताजे फूलों को सजावट शुरू करने से कुछ देर पहले ही लगाएं, ताकि वे लंबे समय तक ताजे और खिले हुए नजर आएं. इन आसान तरीकों को अपनाकर दिवाली पर घर की हर दीवार और कोने को खूबसूरत सजावटी अंदाज देकर त्योहार के रंग में रंगा जा सकता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

November 04, 2026, 11:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj