लंबे कद-काठी वाली हसीना, लोगों को जिसके करियर खत्म होने का लगने लगा था डर, अब 2027 में हिलाने आ रही बॉक्स ऑफिस

Last Updated:November 04, 2026, 14:40 IST
Happy Birthday Tabu: तब्बू ने अपने लंबे करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है. ‘माचिस’, ‘चांदनी बार’, ‘मकबूल’ और ‘अंधाधुन’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता साबित की. वहीं, ‘गोलमाल अगेन’ और ‘भूल भुलैया 2’ में कॉमेडी से भी दर्शकों का मनोरंजन किया. अब फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी होती हैं, जिनकी पहचान सिर्फ उनकी खूबसूरती या फिल्मों की संख्या से नहीं होती. उनकी मौजूदगी ही पर्दे पर एक अलग असर छोड़ती है. लंबा कद, दमदार आवाज, गहरी आंखें और अभिनय में ठहराव. ऐसी अदाकाराओं ने हमेशा अपनी अलग जगह बनाई है. कभी उन्होंने गंभीर किरदारों से दर्शकों को रुलाया तो कभी कॉमेडी करके खूब हंसाया. एक दौर ऐसा भी आया, जब उनके फिल्मी फैसलों को देखकर लोगों को लगने लगा था कि अब उनका करियर ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगा. लेकिन उन्होंने किसी की बातों पर ध्यान नहीं दिया. अपनी पसंद के किरदार चुने और लगातार काम करती रहीं. अब जन्मदिन के मौके पर उनके करियर की चर्चा फिर तेज है. वजह है 2027 में आने वाली एक बड़ी कॉमेडी फिल्म. यह एक्ट्रेस हैं तब्बू.
तब्बू आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. तब्बू आज 55 साल की हो गई है. तब्बू ने कई फिल्मों में अलग-अलग रोल्स किया. 90s में उन्होंने माधुरी से लेकर करिश्मा कपूर को कड़ी टक्कर दी. उन्होंने अपने करियर में हमेशा लीक से हटकर फिल्में चुनी हैं. उन्होंने सिर्फ हिट फिल्मों या बड़े सितारों के साथ काम करने पर ध्यान नहीं दिया. वह ऐसे किरदारों की तलाश में रहीं, जिनमें एक्टिंग दिखाने का मौका मिले. यही वजह थी कि उन्होंने ‘माचिस’, ‘विरासत’, ‘हू तू तू’, ‘अस्तित्व’ और ‘चांदनी बार’ जैसी फिल्मों में काम किया. फोटो साभार- @tabutiful/Instagram
एक बातचीत में तब्बू ने खुद बताया था कि उनके कुछ फैसलों को देखकर लोगों को लगता था कि यह उनके करियर का अंत हो सकता है. हालांकि, एक्ट्रेस को अपने फैसलों पर पूरा भरोसा था. उन्होंने कहा था कि उन्हें पता था कि वह क्या कर रही हैं और इससे उन्हें क्या हासिल होगा. आज वह अपने पुराने फैसलों से खुश हैं. फोटो साभार- @tabutiful/Instagram
Add as Preferred Source on Google
तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है. उनका जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था. उन्होंने बतौर बाल कलाकार फिल्म ‘हम नौजवान’ में काम किया था. इसके बाद 1990 के दशक में उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान बनानी शुरू की. ‘पहला पहला प्यार’ और ‘विजयपथ’ उनके शुरुआती हिंदी प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं. साल 1996 में आई गुलजार की फिल्म ‘माचिस’ उनके करियर की अहम फिल्म साबित हुई. इसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया. इसके बाद ‘विरासत’, ‘चाची 420’, ‘बॉर्डर’, ‘हू तू तू’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी फिल्मों ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया. फोटो साभार- @tabutiful/Instagram
साल 2001 में आई ‘चांदनी बार’ में उन्होंने एक बार फिर अपने एक्टिंग का दम दिखाया. इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. इसके बाद ‘मकबूल’, ‘द नेमसेक’, ‘चीनी कम’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्मों में उनके काम की खूब तारीफ हुई. तब्बू ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है. फोटो साभार- @tabutiful/Instagram
तब्बू की खासियत यह है कि वह किसी एक तरह के किरदार में बंधकर नहीं रहीं. ‘हेरा फेरी’ में उन्होंने कॉमेडी की, तो ‘मकबूल’ और ‘हैदर’ में गंभीर किरदार निभाए. ‘दृश्यम’ में मीरा देशमुख बनकर उन्होंने दर्शकों को खूब प्रभावित किया. वहीं, श्रीराम राघवन की ‘अंधाधुन’ में सिमी का किरदार उनके करियर के यादगार किरदारों में शामिल हो गया. फोटो साभार- @tabutiful/Instagram
बाद के सालों में भी उन्होंने अपनी रफ्तार बनाए रखी. ‘गोलमाल अगेन’, ‘अंधाधुन’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘दृश्यम 2’, ‘खुफिया’ और ‘क्रू’ जैसी फिल्मों में वह अलग-अलग अंदाज में नजर आईं. फोटो साभार- @tabutiful/Instagram
बाद के सालों में भी उन्होंने अपनी रफ्तार बनाए रखी. ‘गोलमाल अगेन’, ‘अंधाधुन’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘दृश्यम 2’, ‘खुफिया’ और ‘क्रू’ जैसी फिल्मों में वह अलग-अलग अंदाज में नजर आईं. फोटो साभार- @tabutiful/Instagram
अब तब्बू के खाते में एक और बड़ी फिल्म ‘गोलमाल 5’ है. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर गोपाल के किरदार में नजर आएंगे. फ्रेंचाइजी के पुराने कलाकार अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और शर्मन जोशी भी वापसी कर रहे हैं. अक्षय कुमार की एंट्री ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. फोटो साभार- @tabutiful/Instagram
‘गोलमाल अगेन’ में तब्बू ने अन्ना मैथ्यू का किरदार निभाया था. उस फिल्म में अजय देवगन के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद आई थी. अब पांचवें पार्ट में उनकी मौजूदगी को लेकर भी चर्चा है. हालांकि, फिल्म में उनके किरदार और स्क्रीन टाइम की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. मेकर्स ने ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट 8 जनवरी 2027 घोषित की है. ऐसे में नए साल की शुरुआत में दर्शकों को कॉमेडी और मस्ती का डबल डोज मिलने वाला है. करीब दो दशक पुरानी इस फ्रेंचाइजी में एक बार फिर हंसी का तड़का लगाने की तैयारी है.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
November 04, 2026, 14:40 IST



