National

पंजाब के मुलाजिमों को दिवाली गिफ्ट: CM भगवंत मान ने बढ़ाया 3% DA, 8 लाख स्टाफ के खातों में जाएंगे 3988 करोड़

Last Updated:November 04, 2026, 17:29 IST

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने सूबे के करीब आठ लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की झोली में दिवाली का बड़ा तोहफा डालते हुए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी के ताजा इजाफे का ऐलान किया है. चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने इस राहत भरी सौगात की घोषणा करते हुए बताया कि इस ताजा बढ़ोतरी के बाद राज्य में डीए की दर बढ़कर 53 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है.पंजाब के 8 लाख मुलाजिमों को दिवाली गिफ्ट: भगवंत मान ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ताZoomसीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार 3% DA की किस्त जारी कर रही है. (पीटीआई)

Punjab DA Hike: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 4 नवंबर को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की. इसके साथ महंगाई भत्ता बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है. मान ने चंडीगढ़ में संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार की तरफ से आठ लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली का तोहफा दिया जा रहा है. उनके महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी गई है.

उन्होंने कहा कि इस वृद्धि के बाद महंगाई भत्ते की दर बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगी. वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के समय महंगाई भत्ते की दर 28 प्रतिशत थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दो महीने के भीतर डीए में 11 प्रतिशत की वृद्धि की है. इससे पहले सरकार ने इसमें आठ प्रतिशत की वृद्धि की थी.

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों के खातों में 3988 करोड़ रुपए जाएंगे. मान ने कहा कि राज्य सरकार ने योग्यता के आधार पर 71,777 नई सरकारी नौकरियां भी दी हैं. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं और वे किसी भी समय आकर अपनी बात रख सकते हैं.

संगरूर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली के बारे में पूछे जाने पर मान ने कहा कि सभी को रैली करने का अधिकार है. मोगा के विधायक के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी से संकेत मिलता है कि चुनाव समय पर होने वाले हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के नजदीक आने पर केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जाता है. उन्होंने कहा कि छापेमारी होने दीजिए, उन्हें कुछ नहीं मिलेगा.

धान की पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ने के सवाल पर मान ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के पीछे पंजाब की कोई भूमिका नहीं है और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी यह बात जानते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. सिरसा ने 3 नवंबर को पराली जलाने के मुद्दे पर आप सरकार की आलोचना की थी.

About the Authorराकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ेंFirst Published :

November 04, 2026, 17:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj