Sports

कप्तानी का दबाव या बेहतरीन फॉर्म? अजिंक्य रहाणे ने बताया क्यों खास हैं शुभमन गिल के आंकड़े

होमखेलक्रिकेट

कप्तानी का दबाव या बेहतरीन फॉर्म? रहाणे ने बताया क्यों खास हैं ग‍िल के आंकड़े

Last Updated:November 04, 2026, 21:37 IST

Ajinkya Rahane praises Shubman Gill Captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के खेल और कप्तानी से बेहद प्रभावित हैं. रहाणे का मानना है कि गिल कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी को बखूबी संभाल रहे हैं और अनुभव के साथ लगातार निखर रहे हैं. उनका यह भी कहना है कि गिल का मैदान पर सकारात्मक रवैया और आत्मविश्वास ही उन्हें हर नई सीरीज में एक बेहतर कप्तान और बल्लेबाज साबित कर रहा है, जिससे उनका प्रदर्शन लगातार शानदार बना हुआ है. Amazon Prime DayTop Deals Insideकप्तानी का दबाव या बेहतरीन फॉर्म? रहाणे ने बताया क्यों खास हैं ग‍िल के आंकड़े Zoomरहाणे ने शुभमन ग‍िल की तारीफ में पढ़े कसीदे.

मुंबई.  शुभमन गिल का बल्लेबाजी में बेखौफ अंदाज और कप्तानी में उनकी बढ़ती समझदारी से अजिंक्य रहाणे काफी प्रभावित हैं. रहाणे का मानना है कि ग‍िल अनुभव के साथ लगातार निखर रहे हैं और हर नई सीरीज में बतौर कप्तान पहले से बेहतर नजर आ रहे हैं.

भारतीय क्रिकेट में बदलाव के दौर के तहत कम उम्र में ही नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने वाले शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कप्तानी के साथ अपनी बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन भी जारी रखा है. अतिरिक्त जिम्मेदारी का उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा है. इतना ही नहीं, वह वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी शीर्ष स्थान पर पहुंच चुके हैं.

रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘बल्लेबाजी के लिहाज से शुभमन का प्रदर्शन शानदार रहा है. उनके रिकॉर्ड खुद उनकी कहानी बयां करते हैं. उनकी बल्लेबाजी में मुझे सबसे अच्छी बात उनका आत्मविश्वास लगता है.’

रहाणे के मुताबिक मैदान पर गिल का व्यवहार, उनका रवैया और खेल के प्रति उनका सकारात्मक नजरिया इस आत्मविश्वास को साफ तौर पर दर्शाता है. अड़तीस वर्षीय रहाणे ने माना कि किसी भी बल्लेबाज की फॉर्म में उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन गिल के हालिया प्रदर्शन ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया है. ‘

उन्होंने कहा, ‘जिस अंदाज में वह मैदान पर उतरते हैं, उनका रवैया और खेलने का इरादा काफी मायने रखता है. फॉर्म में उतार-चढ़ाव आता रहता है. आप एक दिन रन बनाते हैं और हो सकता है कि अगले दिन ऐसा नहीं कर पाएं. लेकिन शुभमन के अंदर निश्चित रूप से वह आत्मविश्वास है और हाल के दिनों में वह लगातार रन भी बना रहे हैं.’

तेज गेंदबाजों के कमाल और विराट कोहली की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्वति से पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल की. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (70 रन देकर चार विकेट), गुरनूर बराड़ (44 रन देकर तीन) और अंशुल कंबोज (10 ओवर में 22 रन देकर दो) ने मिलकर नौ विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 40.2 ओवर में में 185 रन पर ढेर कर दिया.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 04, 2026, 21:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj