Sports

HBD Virat Kohli: मेलबर्न की वो रात और किंग कोहली का ऐतिहासिक ‘बर्थडे, पाकिस्तान को पीटने के बाद जमकर हुआ सेलीब्रेशन

Last Updated:November 05, 2026, 06:01 IST

virat kohli birthday memories: पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारतीय टीम का कारवां आगे बढ़ा, लेकिन ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच के लिए जब टीम इंडिया दोबारा मेलबर्न लौटी, तो मौका और माहौल दोनों बेहद खास थे क्योंकि यह समय था दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली के 34वें जन्मदिन का. ये मौका हम सब के लिए भी बहुत खास था क्योंकि विराट ने वो जन्मदिन मेल्बर्न के स्टैंड उन लोगों के साथ मनाया जो पाकिस्तान को हराने के साक्षी बने थेमेलबर्न की वो रात और किंग कोहली का ऐतिहासिक 'बर्थडेZoomजब विराट कोहली ने अपना 34वां बर्थडे किया था पत्रकारों के साथ सेलीब्रेट

नई दिल्ली. किसी भी तारीख से जुड़ी तस्वीर की तासीर हमें इस बात का एहसास कराती है कि वो तारीख इतिहास में क्या जगह रखती है आज हम भी एक ऐसी तस्वीर आपके सामने रखेंगे जो ये बताएंगी कि  5 नवंबर की तारीख है क्यों अहम है और वो क्यों  हर क्रिकेट फैन के जेहन में बस चुकी है. अक्टूबर-नवंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान, मेलबर्न सिर्फ एक मैदान नहीं, बल्कि विराट कोहली की बादशाहत का गवाह बना पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए उस ऐतिहासिक मैच में विराट के बल्ले से निकली जादुई पारी ने पूरे भारत को जश्न में डुबो दिया था लेकिन कहानी सिर्फ एक जीत पर खत्म नहीं हुई.

पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारतीय टीम का कारवां आगे बढ़ा, लेकिन ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच के लिए जब टीम इंडिया दोबारा मेलबर्न लौटी, तो मौका और माहौल दोनों बेहद खास थे क्योंकि यह समय था दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली के 34वें जन्मदिन का. ये मौका हम सब के लिए भी बहुत खास था क्योंकि विराट ने वो जन्मदिन मेल्बर्न के स्टैंड उन लोगों के साथ मनाया जो पाकिस्तान को हराने के साक्षी बने थे.

एमसीजी बना विराट की दरियादिली का गवाह

5 नवंबर 2026 को विराट कोहली 38 साल के हो जाएंगे पर चार साल पीछे जाए तो किंग कोहली 34 साल के थे और उन्होंने अपना बर्थडे खास अंदाज में मनाया था. भारतीय टीम ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए नेट प्रैक्टिस कर रही थी. अभ्यास सत्र खत्म होने के बाद, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के स्टैंड्स और प्रेस बॉक्स में एक बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला. आमतौर पर कड़े सुरक्षा घेरे में रहने वाले विराट कोहली ने इस बार अपने जन्मदिन को बेहद सादगी और अपनेपन के साथ मनाने का फैसला किया. हम सबकी रिकवेस्ट के बाद विराट कोहली मैदान के स्टैंड्स के पास आए, जहां भारतीय और विदेशी खेल पत्रकार मौजूद थे. हब सब  ने विराट के लिए एक खास केक का इंतजाम किया था.  कोहली ने बिना किसी हिचकिचाहट के मुस्कुराते हुए पत्रकारों के बीच खड़े होकर केक काटा.  उन्होंने वहां मौजूद मीडिया कर्मियों से हाथ मिलाया, चुटकुले साझा किए और उनकी शुभकामनाओं के लिए दिल से आभार व्यक्त किया.  खेल के मैदान पर बेहद आक्रामक दिखने वाले ‘चीकू’ का यह बेहद शांत, विनम्र और मिलनसार रूप देखकर वहां मौजूद हर कोई मुग्ध हो गया. सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं, जिसने यह साबित कर दिया कि कोहली जितने बड़े खिलाड़ी हैं, उतने ही बड़े दिल के इंसान भी हैं.

विराट कोहली और विराट कोहली

ज़िम्बाब्वे पर बड़ी जीत 

जन्मदिन के इस शानदार जश्न के अगले ही दिन यानी 6 नवंबर को भारत का सामना ज़िम्बाब्वे से था. मेलबर्न के स्टैंड्स पर जो सकारात्मक ऊर्जा विराट ने बिखेरी थी, वह मैदान पर भी नजर आई.  भारत ने ज़िम्बाब्वे को 71 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी.  भले ही उस मैच में विराट के बल्ले से 26 रन निकले, लेकिन केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के तूफान के दम पर भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

पाकिस्तान को पीटने का जश्न 

टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की वह नाबाद और अविश्वसनीय पारी खेली थी, जिसे क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ टी-20 पारियों में गिना जाता है. 2022 का वह मेलबर्न का सफर विराट कोहली के लिए पुनर्जन्म जैसा था खराब फॉर्म के दौर से गुजरने के बाद इसी मैदान ने उन्हें दोबारा ‘किंग’ का ताज पहनाया. पाकिस्तान के खिलाफ मिली वह ऐतिहासिक जीत और फिर मेलबर्न के स्टैंड्स पर पत्रकारों के साथ बिताया गया वह खुशनुमा जन्मदिन—क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया. मेलबर्न और विराट कोहली का यह रिश्ता सिर्फ रनों का नहीं, बल्कि भावनाओं और यादों का एक ऐसा खूबसूरत सफर है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.

About the AuthorRajeev MishraAssociate editor

राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 05, 2026, 06:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj